याद आ ही जाती हो तुम अक्सर खयालो में
तुम्हे भूलने की सारी कोशिशें नाकाम हो गई ||
तुम्हारा ही नाम आता है हर दम लब पर मेरे
प्यार छुपाने की तमाम आदतें बेनकाब हो गई ||
इस दिल मे भरी हुई हैं सिर्फ तुम्हारी ही यादें
तुम्हारी यादें अब एक छलकता जाम हो गई ||
जुड़ गया यूं मेरा नाम तुम्हारे नाम के साथ
तुम्हारी शोहरत मेरे नाम से बदनाम हो गई ||
बहुत तड़पाते हो तुम हमें मगर ये याद रखना
मेरी जुदाई की रातें तुम पर इल्जाम हो गई ||
सारी दुनिया कहने लगी है 'विजय' को आशिक
तुम्हारी मोहब्बत मे ये सज़ा मेरे नाम हो गई ||

Last edited: