Dikhey ya rokk, hatgi bhaiyo .... please clarify
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/haryana/4_6_5376785/
सांपला, संवाद सहयोगी : प्रदेश में बुधवार को पहली बार बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गो को बढ़ोत्तरी के साथ मिली। सरकार द्वारा चुनाव से पहले बढ़ाई पेंशन अपै्रल में पहली बार मिलने से बुजुर्गो में खासा उत्साह देखने को मिला। सांपला में नपा चेयरमैन ने पुरानी अनाज मंडी में पेंशन वितरण की। इस दौरान बुजुर्ग ढोल की थाप पर नाचे तथा बढ़ी पेंशन को लेकर खुशी प्रकट की।
नपा चेयरमैन ने कहा कि बुढ़ापा पेंशन बढ़ोतरी कर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुजुर्गो को बड़ी राहत दी है।
वहीं गांव खरावड़ में सरपंच उमेद मलिक ने पेंशन वितरित की। उमेद मलिक ने बताया कि 70 वर्ष से कम के बुजुर्गो को पांच सौ रुपये पेंशन मिलेगी तथा सत्तर से ऊपर 700 रुपये पेंशन दी गई है। बुजुर्ग कर्ण, बदल सिंह, सरजू, रघबीर, बलवान, उमेद, रामकौर, फूलवंती, रानी, रामकौर, प्रमेश्वरी, अंतराम व भरपाई आदि बुजुर्ग ने कहा कि पहली बार पेंशन ज्यादा मिलने से उन्हे काफी राहत मिली है।