Hooda Sahab misadministration ka alam dekhiye.
Ricco aur sunbeam mein do labour mare gaye aur dono companies band padi hain. Jiske karan Hero Honda ka daily production 3000 kam ho gaya hai. Daily 3000 bike nahi banengi to uske 100 se jyada vendors ko bhi kaam nahi milega. Aur labour ki chatni hogi. aur companies band hongi.
Honda Motorcycle Scooter India (HMSI) apni factory Manesar se utha ke Bangalore shift kar rahi hai.
Agar basana nahi aata to ujadna chalu kar diya. Agle paanch saal ye aaye to kya hoga??
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/haryana/4_6_5873818/
हिसार, जागरण संवाददाता : नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के नौ बूथों पर पुनर्मतदान के दौरान महिला सिपाही को थप्पड़ मारने पर इनेलो प्रत्याशी सरोज मोर के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के पुनर्मतदान के दौरान गांव बादशाहपुर स्थित सीनियर माडल स्कूल में बने मतदान केन्द्र के गेट पर महिला मीना की डयूटी गेट पर लगी हुई थी।
इनेलो प्रत्याशी सरोज मोर जब मतदान केन्द्र में जाने लगी तो महिला सिपाही ने उन्हें तलाशी के लिए रोका जिससे तैश में आकर इनेलो प्रत्याशी ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने मोर के खिलाफ धारा 332, 353, 186 व 34 आईपीसी के तहत सरकारी डयूटी में बाधा डालने, मारपीट करने व धारा 144 की उल्लंघना करने का मामला दर्ज कर लिया है।
_____________
What these candidates will do when they will be in power?
फरीदाबाद. इंकलाबी मजदूर केंद्र ने गुड़गांव स्थित रिको व सनबीम कंपनी के गुंडों व बाउंसरांे द्वारा मजदूरों पर की गई गोलीबारी व लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।
इंकबाली मजदूर केंद्र के नेता गणोश ने कहा कि वह गुड़गांव के मजदूरों की लड़ाई में पूरा समर्थन करेंगे और आगे भी उनके साथ हैं। नेता मनोज का कहना है कि जब भी मजदूर अपनी जायज मांगों के लिए लड़ते हैं तो पुलिस प्रशासन और सरकार कंपनी के मैनेजमेंट कासाथ देती है।
जहां एक ओर फैक्ट्री के स्वत: रजिस्ट्रेशन की सुविधा है वहीं मजदूरों को अपनी यूनियन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी अपनी जान देनी पड़ रही है। रिको व सनबीम के मजदूरों को यूनियन का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पुलिस प्रशासन, गुंडों तथा सरकार से टकराना पड़ा है।
इंकलाबी मजदूर केंद्र की लड़ाई का समर्थन करता है। मजदूर केंद्र के नेता नरेश ने कहा कि अन्य मजदूर संगठनों को भी एक मंच पर आकर लड़ने की जरूरत है।
करनाल. गेहूं की उन्नत किस्मों का बीज लेने के लिए सीएसएसआरआई के किसान मेला में पहुंचे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें घंटों तक लाइन में खड़े रहकर धूप में तपना पड़ा। कई किसान तो इतने परेशान थे कि संस्थान की व्यवस्थाओं को भी कोसने से नहीं चूके।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की ओर से खरीफ मेला आयोजित किया गया। मेले में संस्थान ने गेहूं की उन्नत प्रजातियों में पीबी डब्ल्यू-550, 502, 343, डब्ल्यू-17, एचडी 2894, 2851, 2733, केआरएल-19 तथा सरसों की लवणशील प्रजातियों में सीएस 52, 54 व 56 के बीजों का स्टाल लगाया।
बहादुरगढ़. अगर आपको अपनी इमरजेंसी डाक का इंतजार है। बिजली अथवा टेलीफोन का बिल भरने की तारीख नजदीक है और यह सब सुविधा आपको घर बैठे नहीं मिल रही है तो इसके लिए आपको डाकघर आना पड़ सकता है।
डाकियों की कमी के कारण सैकड़ों ऐसी डाक हैं जो बिना बंटे रह जाती हैं।
खुद छांटनी पड़ती है डाक
झज्जर रोड स्थित डाकघर का अब यह रुटीन का नियम बन गया है जब कोई न कोई शख्स डाकियों के स्थान पर आकर अपनी डाक न छांट रहा हो।