V
vivekdh
Guest
bhai rohtak me katti nash ho liya hodda saab berra ni ke kerva ke manege
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/haryana/4_6_6782510.html
स्वतंत्रता सेनानी रणवीर सिंह हुड्डा की स्मृति में बन रहे संविधान स्थल पर सोमवार को इंडियन बहुजन संदेश पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा रख दी। लंबी राजनीतिक व प्रशासनिक जद्दोजहद के बाद प्रतिमा हटा ली गई। इस प्रकरण में प्रशासनिक सुस्ती हैरत भरी रही। प्रशासन को इस मामले की जानकारी तब मिली, जब प्रतिमा रखी जा चुकी थी।
यह अप्रत्याशित घटना सोमवार सुबह 11 बजे के करीब हुई। इंडियन बहुजन संदेश पार्टी प्रमुख कांता आलडि़या की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित संविधान स्थल पर जा पहुंचे। दिवंगत चौधरी रणवीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा के लिए बनाए गए स्थल पर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा रख दी। प्रतिमा रखने के करीब पौने घंटे बाद प्रशासन को इस घटना की भनक लगी। इसके बाद प्रशासनिक व राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। आनन-फानन में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीसी एएस मान व एसपी सतीश बालन ने कांता आलड़िया से बात की और समझाने का प्रयास किया, लेकिन गतिरोध बरकरार रहा। कांता ने अधिकारियों को दो-टूक कहा कि इस स्थान का नाम संविधान स्थल से बदला जाए, यदि ऐसा नहीं होता है कि यहां बाबा साहब की प्रतिमा लगेगी।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुभाष बतरा पहुंचे और कांता आलड़िया से अलग से बात की। इसके बाद सुभाष बतरा ने लोगों को संबोधित किया और बताया कि वैसे भी यह जमीन ट्रस्ट की है। सरकार इस बात पर विचार कर सकती है कि भीम राव अंबेडकर के लिए अलग से जगह तय कर दी जाए और वहां स्टैच्यू स्थापित की जाए। बशर्त, इस बारे में इंडियन बहुजन संदेश पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सरकार से मिले।
बतरा के आश्वासन के बाद भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा उतार ली गई और कार्यकर्ता वापस चले गए। इसी दौरान पार्टी के नेताओं से मिले लाइसेंसी हथियार को लेकर डीएसपी से नोक-झोक हुई। बाद में पुलिस ने दोनों हथियार नेताओं को लौटा दिए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जेके मल्होत्रा, हैफेड प्रशासक अशोक काका के अलावा डीएसपी व प्रशासनिक अमला मौजूद था।