[TABLE="width: 100%"]
[TR]
[TD][FONT=Bhaskar_WEB_Intro_Test]शादी की उम्र घटाने का विरोध
[/FONT][/TD]
[/TR]
[TR]
[TD][FONT=Bhaskar_WEB_Intro_Test]परमार खाप ने बैठक कर कहा, बनाई जाए कोई ठोस नीति
[/FONT][/TD]
[/TR]
[TR]
[TD][FONT=Bhaskar_WEB_Intro_Test]भास्कर न्यूज त्न भिवानी[/FONT][/TD]
[/TR]
[TR]
[TD]लड़कियों व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के बाद उठे लड़कियों की शादी की उम्र घटाने के विवाद में परमार खाप 84 भी उतर आई है। खाप की बैठक में उम्र घटाने का विरोध किया गया तथा अब तक के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
परमार खाप 84 हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक खाप प्रधान राजेंद्र सिंह परमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार, गैंग रेप, यौन उत्पीडऩ पर रोष जताते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की गई।
आरोपियों को बचा रहे हैं
वक्ताओं ने कहा कि जो लोग लड़कियों की शादी की उम्र घटाने की मांग कर रहे है वे आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे है। महिला चाहे एक साल की हो या 100 साल की, उन पर अत्याचार तो अत्याचार ही होता है। वक्ताओं ने समाज में गिरी नैतिकता के लिए टीवी, इंटरनेट, सिनेमा, कुछ पत्र पत्रिकाओं मं अश्लील चित्रों व लेखन को बताया तथा इनका प्रचार बंद करने की मांग की। बैठक में आह्वान किया कि सभी खापे मिलकर इस बुराई को दूर करने के लिए ठोस नीति बनाए तथा गांवों में प्रचार करें।
बैठक में वेदपाल सिंह, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह परमार, कप्तान प्रेमपाल सिंह, सरपंच विनोद कुमार परमार, डा. कृष्ण कुमार परमार, ललता सिंह, धर्मपाल सिंह, मुकेश परमार, सुखपाल सिंह, भानू सिंह, बल्लू शर्मा आदि मौजूद थे। [/TD]
[/TR]
[/TABLE]