Jat Ramayan

Status
Not open for further replies.

dndeswal

Active member
.
(This post is in Devanagari script. If there is difficulty in reading the text, there is need to install ‘Mangal’ font.)
.
जाट रामायण (तर्ज देसी)
(दयानन्द देसवाल)

गुण गाओ भाई भोले जाटों के, इनका हृदय विशाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥ (टेक)

अन्नदाता सब इसको कहते पर मानते इसको पिछाड़ी
भेली दे दे पर गन्ना ना दे - देखो रे, कैसा है अनाड़ी
सब को रोटी कपड़ा देता तो खुद क्यों ना बना अगाड़ी ?
ये सरकार सबको भत्ता देती, क्यूं इसे ना मिलती दिहाड़ी ?

कब आयेंगे छोटूराम चरणसिंह करने इनको निहाल ?
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल ॥१॥

छोटूराम जी कहा करते थे - ए मेरे भोले किसान
सही जिन्दगी चाहता है तो बस कर ले ये दो काम
अपनी वाणी पर काबू कर के सुधार ले अपनी जुबान
और सीख ले कैसे होती है अपने दुश्मन की पहचान

फिर तू देश पर राज करेगा और रहेगा नहीं कंगाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल ॥२॥

चरणसिंह ने भी खूब समझाया कि काम नहीं कोई छोटा
एक खेती में मत पड़ा रह, कर ले कोई धंधा छोटा-मोटा
पढ़ने लिखने और काम-धंधे से भाग जायेगा तेरा टोटा
नहीं तो कोसता रह जायेगा - हाय, मेरा तो कर्म था खोटा

बैठ अकेले आत्म-मंथन कर, अपने दिल को ले खंगाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल ॥ ३॥

अब सुनो कहानी कैसे हैं ये अपने जाटलैंड के जाट
यू.पी. वाले कहते - हम सब के फूफा, हमारे निराले ठाठ
हरयाणा के बड़े चौधरी - बोले, भला ये भी हैं कोई जाट ?
यू.पी. का जाट, पत्थर का बाट, जितनी बै तोलो घाट-ही-घाट !

इस जाटलैंड में ज्ञानी बहुतेरे पर करते ओछे सवाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥४॥

राजस्थानियों की बड़ी-बड़ी मूंछें, सारे के सारे लंबू
ठाकुरों को बोले तुम हो "छतरी" और हम हैं "तंबू"
ठाकुर डर-डर कर यूं कहते हैं - हे मेरे शंकर-शंभू -
कोई जाट बने ना "सी-एम" - ये तो दे देंगे हमें बंबू !

भाई, मेल-जोल रख लो औरों से, नहीं तो रहोगे बेहाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥५॥

दिल्ली के जाट - समझते थे खुद को महरौली की लाट
जमीनें छिन गई, काम रहा ना, सब हो गया बाराह-बाट
मालिक बन गए 'रिफूजी' यहां के, देख लो उनके ठाठ-बाट
फिर भी नहीं समझे तुम - एक दूसरे की करो खड़ी खाट

संभल जाओ, अब भी वक्त है, नहीं तो रहोगे बेहाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥६॥

बेकार के धागे शुरू करते हो जिनका सिर ना पैर
किसी की बहू है गैर-जाटनी, तुम्हें क्यूं उससे बैर ?
आगे राज किस का आयेगा - टूट पड़ेगा क्या कहर ?
वर्तमान की चिन्ता कर लो, इसी में है तुम्हारी खैर

फिक्र करो क्यूं लूट रहे हैं हमको ये विदेशी दलाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥७॥

बहस करो उनके बारे में - जो सीमा की करें रखवाली
उनको होश नहीं - कैसे हैं उनके घरवाले और घरवाली
अपने सीनों पर गोली खाते - घर में फिर भी कंगाली
और ये सरकार विचार न करती - क्यूं है उनकी बदहाली ?

पढ-पढ कर ये धागे तुम्हारे मेरे दिल में उठें हिलाल ।
एक बार अपने दिल से पूछ लो - हो ना धरती के लाल ? ॥८॥

(For reading pleasure: read my thread Dharti ke Lal)
.
 
Last edited:
Dear Deswal jee,

What I like best abt ur post was

अपनी वाणी पर काबू कर के सुधार ले अपनी जुबान
और सीख ले कैसे होती है अपने दुश्मन की पहचान


U r rright....jat apnee bolee pe kaboo kar leee to bahut kuch kar sakteee hai...(no futrher explanition required on this)
 
बहुत अच्छा लिखा देसवाल जी ।
एकदम सच्ची बात आज के माहौल पर ।
 
घणा कसुता नास काट दिया देसवाल साहब, मखा आप का कोई तोङ कोनया
 
Well Sir,
Its a reality in straight simple words that provoks for a greater insight.Why dont you make it in music?I guess it wud work? Isnt it?
 
Respected DND Uncleji,
Dhok!!!

Well, aapki Jat Ramayan pad ke Dil garden-garden ho gaya :) ;)

Indeed, no words enough to praise ur fantastic marvelous creation…Im just floored…aapne ek dum sachi aur sahi baaten likhi hai!!

Kudos, salutations, two thumbs up & hats off to u uncleji!!

Really grateful to u for this reading!!

Rock on!
Jit
 
dusro ke avguno ka manthan karte khud ko samjhe ram
apne bheetar ravan h fir bhi samjhe khud ko dharti ke laal

 
It seems more of Mahabharata than Ramayana..... Anyway whatever.... hai bahut intersting... as well true to the times.
 
dusro ke avguno ka manthan karte khud ko samjhe ram
apne bheetar ravan h fir bhi samjhe khud ko dharti ke laal

Very true indeed ! On this, I remember, two stanzas of Kabir which all of us might have heard several times:

बुरा जो देखन मैं चला, बुरा ना मिलया कोए
जो मन खोजा आपणा तो मुझ से बुरा ना कोए

[I searched for the crooked, met not a single one
When searched myself, "I" found the crooked one]

ऐसी वाणी बोलिये, मन का आपा खोए
अपना तन शीतल करे, औरन को सुख होए

[Speak such words, sans ego's ploy
Body remains composed, giving the listener joy]
.
 
I liked it very much :) but couldn't understand much of it :(

thanks uncle!
 
.
(This post is in Devanagari script. If there is difficulty in reading the text, there is need to install ‘Mangal’ font.)
.
जाट रामायण (तर्ज देसी)
(दयानन्द देसवाल)

गुण गाओ भाई भोले जाटों के, इनका हृदय विशाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥ (टेक)

अन्नदाता सब इसको कहते पर मानते इसको पिछाड़ी
भेली दे दे पर गन्ना ना दे - देखो रे, कैसा है अनाड़ी
सब को रोटी कपड़ा देता तो खुद क्यों ना बना अगाड़ी ?
ये सरकार सबको भत्ता देती, क्यूं इसे ना मिलती दिहाड़ी ?

कब आयेंगे छोटूराम चरणसिंह करने इनको निहाल ?
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल ॥१॥

छोटूराम जी कहा करते थे - ए मेरे भोले किसान
सही जिन्दगी चाहता है तो बस कर ले ये दो काम
अपनी वाणी पर काबू कर के सुधार ले अपनी जुबान
और सीख ले कैसे होती है अपने दुश्मन की पहचान

फिर तू देश पर राज करेगा और रहेगा नहीं कंगाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल ॥२॥

चरणसिंह ने भी खूब समझाया कि काम नहीं कोई छोटा
एक खेती में मत पड़ा रह, कर ले कोई धंधा छोटा-मोटा
पढ़ने लिखने और काम-धंधे से भाग जायेगा तेरा टोटा
नहीं तो कोसता रह जायेगा - हाय, मेरा तो कर्म था खोटा

बैठ अकेले आत्म-मंथन कर, अपने दिल को ले खंगाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल ॥ ३॥

अब सुनो कहानी कैसे हैं ये अपने जाटलैंड के जाट
यू.पी. वाले कहते - हम सब के फूफा, हमारे निराले ठाठ
हरयाणा के बड़े चौधरी - बोले, भला ये भी हैं कोई जाट ?
यू.पी. का जाट, पत्थर का बाट, जितनी बै तोलो घाट-ही-घाट !

इस जाटलैंड में ज्ञानी बहुतेरे पर करते ओछे सवाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥४॥

राजस्थानियों की बड़ी-बड़ी मूंछें, सारे के सारे लंबू
ठाकुरों को बोले तुम हो "छतरी" और हम हैं "तंबू"
ठाकुर डर-डर कर यूं कहते हैं - हे मेरे शंकर-शंभू -
कोई जाट बने ना "सी-एम" - ये तो दे देंगे हमें बंबू !

भाई, मेल-जोल रख लो औरों से, नहीं तो रहोगे बेहाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥५॥

दिल्ली के जाट - समझते थे खुद को महरौली की लाट
जमीनें छिन गई, काम रहा ना, सब हो गया बाराह-बाट
मालिक बन गए 'रिफूजी' यहां के, देख लो उनके ठाठ-बाट
फिर भी नहीं समझे तुम - एक दूसरे की करो खड़ी खाट

संभल जाओ, अब भी वक्त है, नहीं तो रहोगे बेहाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥६॥

बेकार के धागे शुरू करते हो जिनका सिर ना पैर
किसी की बहू है गैर-जाटनी, तुम्हें क्यूं उससे बैर ?
आगे राज किस का आयेगा - टूट पड़ेगा क्या कहर ?
वर्तमान की चिन्ता कर लो, इसी में है तुम्हारी खैर

फिक्र करो क्यूं लूट रहे हैं हमको ये विदेशी दलाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥७॥

बहस करो उनके बारे में - जो सीमा की करें रखवाली
उनको होश नहीं - कैसे हैं उनके घरवाले और घरवाली
अपने सीनों पर गोली खाते - घर में फिर भी कंगाली
और ये सरकार विचार न करती - क्यूं है उनकी बदहाली ?

पढ-पढ कर ये धागे तुम्हारे मेरे दिल में उठें हिलाल ।
एक बार अपने दिल से पूछ लो - हो ना धरती के लाल ? ॥८॥

(For reading pleasure: read my thread Dharti ke Lal)
.

राजस्थानियों की बड़ी-बड़ी मूंछें, सारे के सारे लंबू
ठाकुरों को बोले तुम हो "छतरी" और हम हैं "तंबू"
ठाकुर डर-डर कर यूं कहते हैं - हे मेरे शंकर-शंभू -
कोई जाट बने ना "सी-एम" - ये तो दे देंगे हमें बंबू !

bhoot pasand ayaa sir jee.........:o

netra....
 
I liked it very much :) but couldn't understand much of it :(

thanks uncle!

कुनु बेटा, अभी तुम छोटे हो, इसको ज्यादा समझ नहीं पाओगे । पर इस 'छतरी' और 'तंबू' वाली बात को मैं नीचे लिख रहा हूं । यह है जाट की हाजिर-जवाबी का एक और नमूना !

एक बार एक जाट और एक राजपूत में बहस चल पड़ी । राजपूत कहता कि हम बड़े और जाट कहता कि हम ।

राजपूत बोला - हम हैं 'ठाकुर'
जाट - तो क्या, हम हैं 'चौधरी'
राजपूत - हम हैं 'छत्री' (क्षत्रिय)
जाट - हम हैं 'तंबू'
राजपूत - 'तंबू' क्या होता है ?
जाट - छतरी का फूफा !!
.
 
Last edited:
Jat Ramayan Part-II

.
Presented below is part-II of my long poem. The blue text is indicative of Jatland threads which have been hyperlinked for reference purposes.
.
मेरे हरयाणे ने नेता बहुतेरे देखे, कई तो थे उनमें 'लाल'
एक बंसीलाल, एक मेरा गोत्ती भाई छारा गांव का दलाल
भगवां कपड़े वो पहना करता था, नाम था हरद्वारी लाल
हार कर भी हार मानना ना सीखा, बेशक हो जाये कंगाल

हाजिर-जवाब वकील था वो भाई - पूछते जाओ सवाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में ये हैं धरती के लाल॥९॥

पर एक लाल का नवाब नहीं भाई - अपना ताऊ देवीलाल
वी.पी सिंह ने आंख दिखाई, उसको भी दे दिया था उछाल
किसान मजदूरों का मसीहा, कुर्सी छूटे का नहीं था मलाल
गऊ माता का सच्चा पुजारी, कोठी में रखी थी गऊ पाल

राजनीति को नई दिशा दी जिसकी मिलती नहीं मिशाल ।
सच पूछो तो सही मायनों में वो ही था धरती का लाल॥१०॥

पत्रकारों ने की बदनामी - क्यूं कोठी में गाय रखी पाल ?
राष्ट्रपति ने जवाब मांगा, बताओ तो चौधरी सच्चा हाल
बोले, मेरे पास तो दो गाय हैं कहो तो दूं उनको निकाल
पर आपके महल में है ढाई-सौ घोड़े-खच्चरों की घुड़साल !

देख जाट की हाजिर जवाबी, वो और क्या करता सवाल ?
सच्चे अर्थों में अपना ताऊ था असली धरती का लाल ॥११॥

बाकी जात जाट को मानती छत्तीस कौम का जमाई
सारों से ही जोड़ लेता ये अपनी यारी और असनाई
दिल का सच्चा, बात का पक्का, पर जुबान में है करड़ाई
शिवजी से बोला - रै मोड्डे, कित्तैं ल्याया या सुथरी लुगाई ?

आज बात कुछ और ही होती अगर जुबान लेता संभाल ।
सच पूछो तो ...........॥१२॥

भाई, छोटे-बड़े को देख लिया करो, सबसे मत करो अंघाई
दारू सुल्फे और मुकदमेबाजी पर न लुटाओ अपनी कमाई
इतना अच्छा दिल है तुम्हारा पर दूसरों को लगते कसाई
इस जाटलैंड पर रहो प्यार से, मत करो किसी की बुराई

बस इतनी प्रार्थना करता तुमसे ये बड़ा भाई देसवाल ।
सच पूछो तो तुम सभी भी बेशक हो धरती के लाल॥१३॥
.
 
Last edited:
bhoot achee kavita hai sir jee..........iskaa sheershak bhee
shyad "DHARTEE KE LAAL" hai....

netra.....
 
Last edited by a moderator:
Status
Not open for further replies.
Back
Top