भारत विश्व का सबसे बड़ा बहुदलीय लोकतंत्र है. उसके पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है और क्रयशक्ति के आधार पर दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो अगले बीस वर्षों के भीतर विश्व में तीसरे स्थान पर पहुँच जाएगी.
भारत के पास अमरीका के बाद सबसे अधिक इंजिनीयर, डॉक्टर और विशेषज्ञ हैं. भारत के पास सबसे बड़ा फ़िल्म उद्योग है और विश्व भर में उसके खाने, फ़ैशन और संस्कृति की धाक है.
दूसरी तरफ़, भारत में आज भी 26 करोड़ से ज़्यादा लोग ग़रीबी की रेखा से नीचे जी रहे हैं. एक सरकारी सर्वेक्षण के अनुसार 31 करोड़ लोग अपने ऊपर प्रतिदिन बीस रुपए भी ख़र्च नहीं कर पाते.
लगभग आधी आबादी को साफ़ पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएँ नसीब नहीं हैं. जनविकास तालिका में भारत आज भी 126वें पायदान पर है.
भ्रष्टाचार, अव्यवस्था की शिकायतें कम नहीं हुई हैं. लगभग दस प्रतिशत भाग में हिंसक अलगाववादी आंदोलन चल रहे हैं और समय-समय पर सांप्रदायिक दंगे होते रहते हैं.
ऐसे में क्या आपको लगता है कि भारत का महाशक्ति बनने का सपना पूरा हो सकता है? आपकी नज़र में भारत की सबसे बड़ी ताक़त क्या है जो उसे महाशक्ति बना सकती है? वो सबसे बड़ी बाधा कौन सी है जो इस सपने को पूरा होने से रोकती है?

Last edited: