jitendershooda
New member
रोहतक में खुलेगा इंटरनेशनल स्कूल आफ बिजनेस
ct 10, 12:02 am
धर्मेद्र यादव, रोहतक
एजुकेशन हब की राह चली सीएम सिटी में आईआईएम के बाद अब इंटरनेशनल स्कूल आफ बिजनेस भी खुलेगा। टेक्नोलाजी के क्षेत्र में दुनिया की नंबर एक मानी जाने वाली अमेरिका की मेसाचुसेट्स इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलाजी (एमआईटी) इस संस्थान की सहयोगी बनेगी। एक हजार करोड़ रुपये से बनने वाला यह संस्थान देश का अपनी तरह का पहला संस्थान होगा।
प्रदेश सरकार ने इस संस्थान के लिए आईएमटी (इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप) खेड़ी साध में जगह देने की योजना बनाई है। माना जा रहा है कि जमीन अलाटमेंट का काम इसी महीने शुरू हो जाएगा। यह संस्थान 75 एकड़ में बनेगा। इस संस्थान की इमारत एमजीआर कंपनी बनाएगी। यही कंपनी है दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नया रूप दे रही है। इतना ही नहीं एशियन पेंट्स का प्लांट भी इसी परिसर में लग रहा है।
भविष्य में रोहतक को शिक्षण संस्थानों के शहर के रूप में भी जाना जाएगा। एमडी यूनिवर्सिटी व हेल्थ यूनिवर्सिटी के बाद ड्राइविंग स्कूल, डिजाइन एंड फैशन टेक्नालॉजी, इंस्टीटयूट आफ फिल्म एंड टीवी, इंस्टीटयूट आफ फाइन आर्ट व इंस्टीटयूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज फार वूमेन स्टेट लेवल की संस्थाओं पर तो काम चल ही रहा है। गरनावठी गांव में देश का छठा आईआईएम बनाए जाने की तैयारी चल रही है। आईएसबी के आने के बाद विश्व के नक्शे पर रोहतक का नाम आ जाएगा।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/haryana/4_6_4893204_1.html
-----------------------
खबरदार! खूंटी पर टंगवा दूंगा वर्दी
Oct 09, 11:01 pm
दरअसल एक नेताजी अपनी कार में सवार होकर शांतमई चौक के नजदीक एक दुकान पर आए थे। उन्होंने गाड़ी को वन-वे मार्ग पर ही खड़ा कर दिया, जिसके चलते यातायात में बाधा उत्पन्न होने लगी। देखते-देखते वहां जाम जैसी हालत हो गयी। इसी बीच दो ट्रैफिक पुलिस वालों ने कार के मालिक के बारे में मालूम किया। एक सिपाही ने कुछ लोगों से बतिया रहे नेताजी से कार को वहां से हटाने का अनुरोध किया तो जनाब बिगड़ गये। नेताजी ने सिपाही को धमकाते हुए कहा कि अपनी औकात में रहा, ज्यादा नियम सीखाने की जरूरत नहीं है। इस दौरान ट्रैफिक जाम हो चुका था, लिहाजा सिपाही ने नेताजी से दोबारा अनुरोध किया किया तो वे गुस्सा खा गये। बेहद भद्दी भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने सिपाही को यह तक कह डाला कि जिस वर्दी को पहनकर हवा खा रहे हो, उसे एक मिनट में खूंटी पर टंगवा दूंगा। पहले तो सिपाही बेचारा शांत होकर नेताजी की सुनता रहा, लेकिन जब पानी सिर से गुजरा तो उसने भी अपनी टोपी उतार ली और नेताजी को सरेआम ललकारा देकर मैदान में आने की चुनौती दे डाली। नेताजी की बेशर्मी देख चुके सिपाही ने भी अपने अपमान का खूब बदला लिया और नेताजी को चुनौती दे डाली कि हिम्मत है तो तुम अगर मुझे सस्पेंड भी करा दो तो मैं अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दूंगा। इस दौरान कई लोग वहां जुट गये और नेताजी की हालत देखने लायक हो गई। जब पब्लिक में नेताजी के गलत व्यवहार के बारे में फुसफुसाहट हुई तो खद्दरधारी महाशय ने वहां से खिसकना ही बेहतर जाना। इसके बाद सिपाही ने ट्रैफिक को संभाला और जाम खुल सका।
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/haryana/4_6_4892762_1.html
----------------------------
तुम देना साथ मेरा : दीपेंद्र
Oct 08, 11:06 pm
रोहतक, मुख्य संवाददाता : सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक के लोगों से आह्वान किया कि वे साथ देना और उनका मनोबल बढ़ाना। तभी विकास का सपना पूरा हो पाएगा।
सांसद बुधवार शाम यहां पावर हाउस तिकोना पार्क पर जन समस्या सुनने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा को बने चार दशक से अधिक हो गए, लेकिन किसी ने भी रोहतक की सुध नहीं ली। विकास तो इन तीन साल में शुरू हुआ है। अगले छह महीनों में पांच फ्लाई ओवर नजर आएंगे। छह लेन रोड, आईएमटी, एशियन प्लांट, खेल परिसर आदि परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में बन रहे खेल परिसर में इतना बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो सकेगा।
--------------------------