भड़काऊ भाषण मामले में रासुका लगाए जाने के बाद भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी को रातों-रात पीलीभीत जेल से स्थानांतरित करके जिस एटा जिला जेल में रखा गया है, वह देश की एकमात्र ऐसी जिला जेल है जिसे उच्चच्मानदंडों पर खरा उतरने के कारण आईएसओ-9001 [2000] प्रमाण-पत्र प्राप्त है।
जिला जेल एटा के जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 660 कैदियों को रखे जाने की क्षमता वाली इस जेल को उच्चच्मानदंडों को पूरा करने पर लगभग वर्ष भर पहले 14 अप्रैल 2008 को आईएसओ 2001 [2000] के प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि भोपाल के सेंट्रल जेल के बाद यह देश की एकमात्र जिला जेल है जिसे प्रतिष्ठित आईएसओ प्रमाण-पत्र पाने का गौरव हासिल है। डा. शर्मा ने बताया कि 12 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जेल परिसर में छह हेक्टेयर में कारागार भवन है, जिसके 18 प्रकोष्ठों में कैदियों को रखा जाता है, जिनमें 660 की क्षमता के विपरीत फिलहाल 1518 कैदी निरुद्ध हैं।
यह पूछे जाने पर कि क्या वरुण गांधी एटा जेल में पहले हाई प्रोफाइल कैदी हैं शर्मा ने बताया कि यहां वर्ष 1977 में तत्कालीन जनता पार्टी के राज में झंडा आंदोलन के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण दत्त तिवारी भी बंद रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि किसी जेल को आईएसओ प्रमाण-पत्र कैदियों की सुरक्षित हिरासत, स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण, कैदियों को उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं के स्तर और उनके सुधार के लिए मिलने वाले अवसरों और सुविधाओं के आधार पर दिया जाता है और इसका हर तीन साल पर पुन: मूल्यांकन किया जाता है।