piush_tomar
New member
योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि उनका भारत स्वाभिमान आंदोलन अगला लोकसभा चुनाव लडेगा। रामदेव ने कहा कि उनकी पार्टी अगले लोकसभा चुनावों में सभी 543 सीटों पर उम्मीदवार खडे करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। मैं कभी खुद चुनाव नहीं लडूंगा और न ही कोई राजनीतिक पद लूंगा। रामदेव ने मंगलवार को कहा कि जिस पार्टी के तहत चुनाव लडा जाएगा, उसकी घोषणा तीन साल बाद की जाएगी। संगठन ने अगले दो वर्षो में देश के प्रत्येक जिले में सात से 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। बाबा रामदेव ने कहा कि भारत स्वभिमान का उद्द्ेश्य स्विस बैंक सहित विभिन्न विदेशी बैंकों में जमा 258 लाख करोड रूपए वापस लाना और उसे देश के विकास में लगाकर भारत से अशिक्षा, भूख, गरीबी, बेरोजगारी, नक्सलवाद और आतंकवाद को समाप्त करना है। अंग्रेजों की बनाई गई कुटिल नीतियों, भ्रष्ट राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था का राष्ट्रहित में बदलाव करना है।