jrbhincher
New member
आज हमारे देश में मंहगाई की जबरदस्त मार है जिसमें गरीब जनता बुरी तरह से पिस रहे हैं | जो गरीब लोग दाल सब्जी के साथ रोटी खाकर गुजारा कर लेते थे लेकिन आज दाल की कीमत १०० रुपये प्रति किलो और सब्जी की कीमत ४०-६० रुपये किलो चल रहा है और दूध का तो हिसाब ही नहीं है क्योंकि दूध तो ३५ रुपये किलो में भी शुद्ध नहीं मिल सकता है | देश की इस हालात में हमारे सांसद लोग अपना वेतन बढ़ने में लगे हैं क्योंकि वो तो अपने आप को मुकेश अम्बानी और लक्ष्मी नारायण मित्तल के बराबर समझ रहे हैं जबकि उनको पता नहीं है की उनकी कुर्सी जनता के द्वारा ही दी हुई है जिनको की दाल रोटी भी बसर नहीं होती है | इश देश के उद्योगपति तो मजदूरों का खून चूस रहे हैं लेकिन हमारे नेताओं को तो जनता के ध्यान रखना चाहिए क्योंकि उनको तो पांच साल के बाद जनता से नाता पड़ना ही हैं | अरे हाँ में यह तो भूल ही गया की जनता उनका क्या बिगाड़ सकती है उनको तो किसी ने किसी को वोट देना ही है और नेता तो सभी एक जेसे ही है | आज सर छोटू राम जी और बलदेव राम जी मिर्धा या राम मनोहर लोहिया जेसे नेता तो देश में है नहीं , क्या हमको कम से कम हमारे समाज के नेताओं को तो सर छोटी राम जी, बलदेव राम जी मिर्धा या कुम्भा राम आर्य की याद नहीं दिलवानी चाहिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन ही गरीब और किसानों के लिए लगा दिया था I
कृपया शहीद भगत सिंह की देश के लिए दी हुई क़ुरबानी को एक बार हमारे नेताजी भी याद कर लें