hemanthooda
New member
९३ गेंद १६ चौके १ छक्का ११८.२८ की स्ट्राइक रेट के साथ ११० रन यह हैं वीरू की दादागरी का नया लेखा झोखा हैं.
Superb matchwinning innings....one man show..Viru Rocks!!!
९३ गेंद १६ चौके १ छक्का ११८.२८ की स्ट्राइक रेट के साथ ११० रन यह हैं वीरू की दादागरी का नया लेखा झोखा हैं.
Saluram ji .. aapki thread ka title ek dum fit bethta hai Veeru pe. I don't watch much cricket but its always a pleasure to watch Sehwag's game. No matter how adverse the situations are or may be he going to achieve 300 .. you can't predict the future but Sehwag will always play the same. Nothing can change him!
So the title ' Veeru ki Dadagiri ' fits very much!
Cheers
Jit
ab gaya macth hath se
veeru tu ranout kyu ho gaya re
नई दिल्ली। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए आतंक का पर्याय बन चुके भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को जाट होने पर गर्व है। भारत की ओर से जाट खिलाड़ियों ने हमेशा से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है।
हाल ही में अपना 1000वां चौका जड़ने वाले सहवाग ने कहा कि भारत की आबादी में मात्र दो प्रतिशत हिस्सा रखने वाले जाट समुदाय के 22 खिलाड़ियों को खेलों में दिए जाने वाले देश के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार 'अर्जुन अवार्ड' से नवाजा गया है। तिहरा शतक ठोकने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी सहवाग ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, 'आज तक भारत में 39 अर्जुन पुरस्कार विजेता हुए हैं, जिनमें से 22 अर्जुन पुरस्कार विजेता जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। जबकि देश में जाटों की संख्या मात्र दो प्रतिशत है। मुझे जाट होने पर गर्व है।
Yes, this is that message :
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Aajtak india m 39 Arjun Award achiever h jin me se 22 jaat hai or india m jaat 2% hai,Proud to be a jaat. about 10 hours ago via Twitter for BlackBerry®
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
इस वीरेन्द्र सहवाग को यहां जाटलैंड पर आने में शर्म आती है क्या???
ऐसा लगता है वीरेन्द्र सहवाग ने यह बात लिखने से पहले कोई जांच-पड़ताल नहीं की. दरअसल अर्जुन पुरस्कारों की शुरुआत 1961 से हुई और तबसे लेकर अब तक 500 से भी ज्यादा खिलाड़ी यह पुरस्कार जीत चुके हैं. मुझे लगता है कि यह आंकड़े कुश्ती में अर्जुन पुरस्कार प्राप्त पहलवानों के हैं.
अगर कोई जाट अपने को सर-ए-आम जाट नहीं कहता तो लोगों को बुरा लगता है
अगर कोई ' proud to be a jaat' कहता है तो भी उनको बुरा लगता है |
मुझे नहीं लगता कि सिर्फ जाटलैंड पर आने से ही कोई असली जाट कहलाता है |
कहीं कोई दीपक जला कर तो दिखाओ
फिर किसी चमकते सूरज की बात करना
मुझे सहवाग के विचार जानकार बहुत ख़ुशी हुई ..... आंकड़े गए भाड़ में !![]()
बात सरे-आम जाट कहने या नहीं कहने की नहीं हो रही थी. बात ये हो रही थी कि कोई जाट ये कहे कि मुझे जाट होने का गर्व है, क्योंकि देव आनंद और दिलीप कुमार भी जाट थे तो ये तो पूरी कौम की हंसी उड़वाने वाली बात है. यह एक पब्लिक पोर्टल है. यहां इस तरह की कोई जानकारी देने से पहले जांच-पड़ताल कर ली जाए तो बढ़िया रहेगा और नहीं तो दुनिया की नज़रों में मूर्ख साबित होकर ही गर्व की अनुभूति होती हो तो करते रहो बेसिर-पैर की बातें.
अगर सहवाग चाँद पर जा सकता है तो आपके घर क्यों नहीं आ सकता ?अगर वीरेन्द्र सहवाग ट्विटर पर जा सकता है तो यहां जाटलैंड पर भी अगर अपना एक अकाउंट खोल ले तो क्या घट जाएगा उसका? यहां तो सभी जाट भाई हैं. हमें भी कुछ सीखने का मौका मिलेगा इतने सफल व्यक्ति से.
माना कि हम दीपक भी नहीं जला सकते, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि हम किसी चमकते सूरज द्वारा ग़लतफ़हमी में कही गई किसी बात को आंख मूंदकर मान लें. कोई मानना चाहे तो मान ले, मैं तो जांच-परख करूंगा.
आप ख़ुशी मनाइए, लेकिन इन गलत आंकड़ों पर दूसरों को भी ख़ुशी मनाने पर मजबूर करना, ये तो कोई इंसानियत नहीं हुई.![]()
वीरेन्द्र सहवाग जाट है या नहीं ..... क्या इसके लिए भी आपसे certificate लेना पड़ेगा ?
ठीक है आप जांच पड़ताल करके बताइये कि वो कौन है ?
अगर सहवाग चाँद पर जा सकता है तो आपके घर क्यों नहीं आ सकता ?
बहुत बढ़िया सवाल है उसे अवश्य ही आपके घर आना चाहिए और आपके अनमोल विचारो से अपने जीवन को साकार करना चाहिए !
मैं क्यों मातम मनाऊं भला? मातम मनाएं वे जो ग़लतफ़हमी में थे या हैं. मैंने तो सही जानकारी ढूंढ़ी.आप चाहे तो इस खबर पर मातम मना सकते हैं .... मुझे इसमें कोई हैवानियत नज़र नहीं आती !
ऐसा लगता है कि आपने मन-ही-मन मुझे सबक सिखाने की सोची है. हुम्म...मैंने ये नहीं कहा कि वीरेन्द्र सहवाग जाट नहीं है. वो एकदम जाट है. लेकिन वो किसी पब्लिक फोरम पर ये कहे कि उसे जाट होने पर बहुत गर्व है, क्योंकि देव आनंद और दिलीप कुमार भी जाट थे तो ये तो पूरी जाट कौम की हंसी उड़वाने वाली बात है, क्योंकि देव आनंद और दिलीप कुमार जाट नहीं थे. 39 और 22 वाले आंकड़े गलत हैं. बिना जांचे-परखे ऐसी बात नहीं करनी चाहिए और अगर कर ही दी है तो कोई क़यामत नहीं आ गई. गलती किसी से भी हो सकती है. अगर संभव हुआ तो मेरे जैसे भाई आंकड़े दुरुस्त कर देंगे. इस पर तो सहवाग को भी खुश होना चाहिए. कभी मैं कोई गलत जानकारी दूं तो दूसरों का फ़र्ज़ बनता है कि वे सही जानकारी दें और ऐसा यहां कई बार हुआ भी है.
ट्विटर चांद नहीं है और जाटलैंड मेरा घर नहीं है. अगर सहवाग शैंपेन (ट्विटर) पी सकता है तो अपने घर की लस्सी (जाटलैंड) क्यों नहीं पी सकता? क्या उसे अपने जाट भाईयों में आकर बेइज्जती का अहसास होता है, क्योंकि यहां उसके जितने मशहूर लोग नहीं हैं. अगर वो नहीं आना चाहता तो न आए. वो तो मैंने एक मामूली-सा ख्याल व्यक्त किया था.
मुझे यहां बहुत ही अच्छा सबक सिखाया जा सकता है, अगर मेरे तथाकथित अनमोल विचारों को इस दुनिया की किसी भी किताब में लिखा हुआ सिद्ध कर दिया जाए. गूगल से, इंटरनेट से कुछ नहीं छिपा. भले ही आपके विचारानुसार मेरे ये अनमोल विचार एकदम बकवास ही सही, लेकिन कोशिश कीजिए, हालांकि आपको ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं है. मुझे किसी का जीवन साकार करने की जरूरत नहीं है. मैं तो केवल बातचीत करता हूं, विचार बांटता हूं. अब यहां मुझे बातचीत भी नहीं करने दोगे तो ये तो कोई बात नहीं.
मैं क्यों मातम मनाऊं भला? मातम मनाएं वे जो ग़लतफ़हमी में थे या हैं. मैंने तो सही जानकारी ढूंढ़ी.
We use essential cookies to make this site work, and optional cookies to enhance your experience.