Little is known about the Genius of Bhagat Singh. However,media and public, has believed him a great revolutionary but he needs to be known as born Genius as he was. There is one book released yesterday which contains a lot of information which was not available to public knoweledge. Here is the report about it.
---
चंडीगढ़, जाब्यू : शहीद भगत सिंह न केवल क्रांतिकारी थे बल्कि एक सुलझे हुए पढ़े-लिखे इनसान थे। छोटी उम्र से ही उन्हें किताबों से लगाव और देश से प्यार था। शहीद भगत सिंह के जन्मदिन से एक दिन पहले छपकर आई पुस्तक
कंपलीट ट्रिब्यूनल प्रोसीडिंग्स विद सुखदेवस रिमा*र्क्स में उनके क्रांतिकारी, देशप्रेमी, साहित्यिक व्यक्ति और मानवतावादी दृष्टिकोण का बारीकी से खुलासा किया गया है। पंजाब के वरिष्ठ अधिवक्ता मलविंद्र सिंह वडैच, हरियाणा के अभिलेखागार विभाग की उपनिदेशक डा. राजवंती मान और हरीश जैन ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर यह पुस्तक लिखी है। 688 पेज की इस पुस्तक को तैयार करने में ढाई साल का समय लगा है। इस पुस्तक को शहीद भगत सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जारी किया गया है। डा. राजवंती मान ने दावा किया कि यह पुस्तक एसेंबली में बम फेंकने के बाद भगत सिंह और उनके साथियों पर चले मुकदमे का संपूर्ण दस्तावेज है। शहीद भगत सिंह से जुड़े तमाम पहलुओं को इस पुस्तक में दर्ज किया गया है। पुस्तक में भगत सिंह पर चले ट्रायल के 1600 पेज को तमाम सावधानियों के साथ समाहित किया गया है। यह मुकदमा सीधे भगत सिंह के नाम से नहीं होकर सुखदेव एंड अदर्स के नाम से था। डा. राजवंती के अनुसार पुस्तक में हंसराज वोहरा के हवाले से कहा गया है कि असेंबली में भगत सिंह और बीके द9ा ने बम गिराने के बाद खुद को स्वयं ही पुलिस के हवाले कर दिया था। डा. राजवंती ने बताया कि भगत सिंह से जुड़े पहलुओं को पुस्तक में दर्ज करने के साथ उन किताबों के नाम भी दिए गए हैं, जो भगत सिंह के पास से मिली हैं। इस पुस्तक में 800 से ज्यादा संदर्भो को भी समाहित किया गया है।
------
Further important information ,Biography, Jail note book, His collection of books , photographs Of Bhagat Singh's life can be viewed at this site which is solely dedicated to Bhagat Singh.
http://www.shahidbhagatsingh.org/index.asp?linkid=34
Some other information like his fav films is available at
http://www.likhari.org/Mohinder Bha... Shaheed Bhagat S ingh 20 September 2007.htm
Some of picture collections in Videos :-
PS:- Moderators kindly revise the title of the thread with 28 september as Bhagat Singh's birth date.