क्या शुभकामनाएं सार्थक होती हैं ?
जाटलैंड के सभी सदस्यों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ-२ ईश्वर प्रार्थना करता हूँ आने वाला साल आप सब के लिए मंगलमय हो !
ये सन्देश लिखते समय, मेरे जहन में एक सवाल उभरा, क्या शुभकामनाएं सार्थक होती हैं ?
कोई भी महत्वपूर्ण दिन हो या ख़ुशी का अवसर, हम एक दूसरे को बधाई देते हैं, शुभकामनायें देते हैं और प्रार्थना भी करते हैं!
क्या मायने हैं इन सब के ? क्या इस तरह के सन्देश सम्बंधित व्यक्ति या उसके आचरण को किसी भी रूप में प्रभावित करते हैं ?
प्रत्यक्ष व् अप्रत्यक्ष रूप से, एक दुसरे के प्रति,व्यक्त की गई ऐसी भावनाएं हमारी सोच व् आचरण को बहुत प्रभावित करती हैं, ऐसा मेरा दृढ विश्वाश है और निजी अनुभव भी !
सर्त यही है की आपका सन्देश, केवल सतही तौर पर नहीं बल्कि हृदय की गहराई से निकला हुआ ,व्यक्त करता हुआ हो !
आपका सन्देश निश्छल, निष्कपट व् निस्वार्थ हो!
अतः आप अपना सन्देश लिखते या प्रत्यक्ष में व्यक्त करते समय, क्षण भर रुकिए, हार्दिक टच देते हुए भावनाओं को प्रवाहित कीजिये!
निसंदेह, सन्देश में लिपटी भावनाएं गंतव्य(सन्देश पाने वाले के हृदय) को छू लेंगी ! भावनाओं से ओतप्रोत सन्देश, पाने वाले के मनोबल को,सोच को , निश्चित तोर पर,सकारातमक रूप से प्रभावित करेगा !
इस सारी प्रकिर्या में, एक मजेदार बात यह है कि, इस तरह का सन्देश भेजने वाला व्यक्ति भी प्रभावित होता है !
भेजने वाले की सोच और आचरण, पल भर ही सही, सकारात्मक होता है, निश्छल होता है निस्वार्थ होता है !
वहि एक पल, यादगार बन सकता है, आपकी आत्मा को छू सकता है, आपको मानव बना सकता है !
एक पल ही सही !
सत्यपाल
Last edited: