.
भाई, संता-बंता के किस्से जाटलैंड पर लिखने तो नहीं चाहियें क्योंकि ये "Non-Jat Joke" कहलाते हैं और दूसरे साइट पर भी पढ़े जा सकते हैं । पर किसी ने यह धागा शुरू कर ही दिया है तो एक लिख देता हूं ।
एक सरदार जी का नाम था संता सिंह नंगा - जो भी यह नाम सुनता, हंस देता । परेशान होकर उसने नाम बदलने की अर्जी पेश की, फिर मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुआ ।
जज ने उसका नाम पूछा और नाम सुनते ही हंस पड़ा । संता सिंह बोल्या - जज साहब, अब तो आप को यकीन आ गया ना कि मेरे नाम में कुछ गड़बड़ है ?
फिर जज ने पूछा - वो तो है, पर तू यह तो बता कि नया नाम कौन सा रखना चाहते हो?
जवाब मिला - जी, मेरा नया नाम रख दो बंता सिंह नंगा !!
.