anilsangwan
Active member
http://e-hisar.in/commPlan/MenuPage.aspx
Yoh rakesh reporter to baasi news de s......... Live polling ka status dekh lo".........
Yoh rakesh reporter to baasi news de s......... Live polling ka status dekh lo".........
हिसार .हिसार लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को 40 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला लगभग सवा तेरह लाख मतदाता कर रहे हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश, इनेलो प्रत्याशी डा. अजय चौटाला और भाजपा-हजकां प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई के बीच माना जा रहा है। हिसार लोकसभा उपचुनाव में दोपहर तीन बजे तक ५५.५५ फीसदी मतदान की खबर है। अभी तक कहीं भी हिंसा नहीं हुई है। हालांकि, एक जगह ईवीएम खराब होने की वजह से 20 मिनट तक मतदान नहीं हो सका।
जनलोकपाल बिल को लेकर अपने अनशन के कारण देश-विदेश में चर्चित हो चुके समाजसेवी अन्ना हजारे की तरफ कांग्रेस को हराने की अपील करने के बाद हिसार पर पूरे देश की नजर है। अन्ना के एक प्रमुख सिपहसालार अरविंद केजरीवाल यहीं के रहने वाले हैं और उनके नेतृत्व में अन्ना टीम के सदस्यों ने यहां कई दिनों तक अपना अभियान भी चला रखा था। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद चौधरी भजनलाल की मृत्यु के बाद हिसार सीट खाली हुई थी।
मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और शुरुआती तीन घंटे में ही 25 फीसदी लोगों ने वोट डाल दिए। 17 अक्टूबर को मतगणना होगी। तब तक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) हिसार और हांसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पुलिस सुरक्षा के बीच रहेंगी। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए हिसार संसदीय क्षेत्र में अर्धसैनिक बल और हरियाणा पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। करीब सौ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा माइक्रो आब्जर्वर भी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए तमाम बंदोबस्त कर लिए गए हैं। शांति भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
ईवीएम में गड़बड़ी पर बदली जाएगी यूनिट : मतदान के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी आने पर अब पूरे सेट को बदला जाएगा। पहले केवल कंट्रोल यूनिट या बेलट यूनिट को बदला जाता था। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मशीन में किसी तरह की दिक्कत आने पर पूरी यूनिट बदलने के इंतजाम किए हैं। प्रत्येक पोलिंग पार्टी को अतिरिक्त मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। मशीनों को तुरंत चालू करने के लिए इंजीनियर भी उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा कर्मचारियों को भी मशीन के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट न आए।
अगर किसी खराब ईवीएम की जगह नया सेट लगाया जाएगा तो मतदान पूरा होने के बाद दोनों ईवीएम को सील करके मतगणना के लिए भेजा जाएगा। हर बूथ पर 40 प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न् वाली तीन बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। एक बैलेट यूनिट पर 16 उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न् हैं। मतदान के बाद 17 अक्टूबर तक ईवीएम स्ट्रांग रूम में रहेंगी। इन स्ट्रांग रूम के बाहर और भीतर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और अर्ध सैनिक सुरक्षा बल तैनात रहेगा।