A
amankadian
Guest
It's a very good news for racing lovers. As i'm big lover of drift racing. I know young guys must love it and enjoy it.
I got this news from Jagran.com
भारत में पहली बार आयोजित हो रही फार्मूला वन रेस के लिए दो हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर मंगलवार को पहली बार इसमें भाग लेने वाली कारों ने ट्रैक का जायजा लिया। इस सर्किट पर 30 अक्टूबर को फार्मूला वन इंडियन ग्रां. प्रि. का आयोजन किया जाएगा। जेपी ग्रुप के अध्यक्ष मनोज गौड़ ने इस सर्किट को लांच करने के अवसर पर कहा, 'किसी भी निजी कंपनी द्वारा बनाया गया यह सबसे बड़ा खेल ढांचा है जो फार्मूला वन आयोजित करने वाली संस्था एफआईए के दिशा-निर्देशों के तहत तैयार किया गया है।' बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट 5.4 किमी. लंबा है जो 875 एकड़ में फैला हुआ है। इस ट्रैक पर करीब 210 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली फार्मूला वन रेस एक मिनट 27 सेकेंड में एक लैप पूरा कर सकेंगी। रेस में कुल 60 लैप होंगे।
इस मौके पर भारतीय मोटर स्पो*र्ट्स क्लबों के महासंघ [एफएमएससीआई] के अध्यक्ष विकी चंडोक भी मौजूद थे, जिसमें इंडियन ग्रां. प्रि. का थीम सांग 'हाथों में हाथ दे दो' भी लांच किया गया।