samarkadian
Active member
अन्ना हजारे के कल के राजनैतिक विकल्प देने के वक्तव्य के बाद वर्तमान आमरण अनशन के उदेश्य एवं ड्रामा का पटाक्षेप हो गया ! अन्ना हजारे ने स्वयम इसको केवल बाहर से समर्थन देने की बात कह कर एक प्रकार से सारा दायित्व टीम अन्ना के कंधो पर डाल कर किनारा कर लिया ! सप्ताहांत पर जाकर अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी मुहीम को समर्थन करना एवं मतदान वाले दिन उसी समर्थन को मत में परिवर्तित करना दो अलग अलग ध्रुव हैं ! इस बात की पूरी पूरी सम्भावना है की टीम अन्ना के राजनैतिक उम्मीदवार जमानत भी न बचा सके ! यह एक वास्तविक राजनैतिक मुहीम का कठोर एवं कड़वा सच है ! राजनैतिक मंच बनाने का स्वर्णिम अवसर गत वर्ष तिहाड़ जेल से था जिसको वे चूक गए ! उसके बाद से जन-लोकपाल आंदोलन टीम अन्ना की आपसी फूट , विरोधाभास के कारन कुंद पड़ गया ! अब देश की जनता के पास तथाकथित ईमानदार दो नए राजनैतिक धड़े हैं - बाबा रामदेव और टीम अन्ना ! बाबा रामदेव एवं टीम अन्ना के आपसी मतभेद जगजाहिर हैं ! इन दोनों का एक राजनैतिक मंच पर एकत्रित होना असंभव सा है ! इस से जनता को दुविधा होगी और दोनों के वोट काटेंगे ! बाबा रामदेव के पास जहाँ संसाधनों एवं संघठित भीड़ है वहीँ केजरीवाल एवं पार्टी के पास ऐसा कुछ भी नहीं है !
अब जाटो को लेकर दोनों का मत जानना भी जरुरी है ! न तो बाबा रामदेव और न ही टीम अन्ना जाट आरक्षण को लेकर गंभीर हैं ! बल्कि टीम अन्ना तो आरक्षण विरोधी ही है ! ऐसे में जाट इनको वोट देंगे या नहीं ये तो भविष्य के गर्भ में है !
एक पोल शुरू करने जा रहा हूँ जिसका उदेश्य इस नयी राजनैतिक सम्भावना को लेकर आपके विचार जानने का है !
सीधा सा सवाल है - क्या आप टीम अन्ना की पार्टी को कांग्रेस एवं बी जे पी के खिलाफ वोट देंगे ?
उत्तर अगर हाँ है तो क्यूँ देंगे ? उत्तर अगर ''ना'' है तो क्यूँ नहीं देंगे ?