हेमा मालिनी जाट नहीं कही जा सकती i यह बंगाली मूल की ब्राहमण है जो तमिलनाडु में पली बड़ी i क्योंकि धर्मेन्द्र की पहली और असली पत्नी अभी जिन्दा है, इसलिए हेमा मालिनी को सामजिक रीति रिवाज़ और मर्यादाओं के अनुसार पत्नी का दर्ज़ा नहीं दिया जा सकता i इसलिए हमारी परम्परा के हिसाब से वह जाटनी नहीं है i वैसे तो हम चाहें तो जितनी मशहूर महिलाएं हैं उन सब का कोई ना कोई कनेक्शन भिड़ा के जाटनी बना सकते हैं, लेकिन क्या फायदा i
पूनम ढिल्लों और महिमा चौधरी कोई खास अदाकारा नहीं रही, इसलिए उनका जाट होना या ना होना बराबर है i
फिर तो इस हिसाब से हर बंदा जब काम का न रहे तो फिर उसका जाट होना या ना होना बराबर हैं !
वैसे भी फिल्मों में अर्धनग्न होकर अभिनय करना हमारी जाट परंपरा और मर्यादा के विरुद्ध है i अगर नहीं तो फिर मल्लिका सहरावत का नाम भी सूची मै शामिल होणा चाहिए था i
IPS अधिकारी सुश्री सुमन चौधरी (IG) असल में सुमन मंजरी हैं i सन 1987 में जब मैं पहली बार इनसे सोनीपत में मिला था तब भी वे नाम के साथ मंजरी ही लिखती थी i (तब वे पुलिस में नहीं थी) i और फेसबुक पर आज भी मंजरी ही लिखती हैं i (She is on my facebook).
सुना हैं की सुमन मंजरी जी ने किसी गैर जाट से शादी कर रखी हैं !
कृष्णा गहलावत जी एक राजनेता हैं और राजनेता की हैसियत से उनकी उपलब्धि पर सवालिया निशान लगाया जा सकता है i पहले वे चौटाला साहब के साथ थी, फिर वहां टिकट नहीं मिली तो कांग्रेस में आ गई i उपलब्धि उनकी क्या है पता नहीं i जमीन जायदाद को उपलब्धि मानते हैं तो सही है, क्योंकि उस हिसाब से अच्छा ब्योंत सा बिठा राख्या सै i
कृष्ण गहलावत 1996 मे हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर रोहट हल्के से विधायक और बाद मे मंत्री बनी , और अभी फिलहाल केन्द्र मे टेक्सटाइल बोर्ड की मुखिया भी थी या हैं |
इसी प्रकार एक दो और महिला राजनेता हैं जो काफी लोकप्रिय हो चुकी हैं उन के बारे में ज्यादा कहने की जरूरत नहीं, लोगों को पता ही है i नाम लेणा ठीक कोन्या i
अगर आपके इस पैमाने के हिसाब से सोच कर नाम सूची मे डाले जाए तो फिर इस हिसाब से शायद ही किसी मर्द जाट नेता का नाम सूची मे आए