शहर में जलापूर्ति के लिए बसई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दो पाइप लाइन निकलती है। 1300 एमएम की एक पाइप लाइन बसई से होते हुए नेशनल हाइवे के दूसरी तरफ जाती है, जिससे नए शहरी क्षेत्रों में पानी की सप्लाई होती है। यह माइल्ड स्टील पाइप लाइन सही सलामत चल रही है, जबकि 900 एमएम की सीआई पाइप लाइन से पुराने शहर में जलापूर्ति होती है। यह लाइन पालम विहार में बीच सड़क से गुजर रही है।