ये शीर्षक ना तो किसी विशेष आकर्षण के लिए है ना ही किसी विपरीत चिंतन विषयों का घालमेल है । यह तो सिर्फ मेरे निजी विचार हैं, सोचा कि आप लोगों के साथ बाँट लूँ । ना तो मैं वेमुला को जानता हूं, ना ही किसी नारे लगाने वाले विद्यार्थी को । पिछले १३ साल से इस विश्वविद्यालय में अध्यापन व अध्ययन का कार्य...