रक्षा मंत्री ने यूपीए सरकार के समय में हुए आपरेशन जिंजर को 'सर्जिकल स्ट्राइक' कहने के दावे को ख़ारिज करते हुए कहा है कि मैं बीते दो साल से रक्षा मंत्री हूं, मुझे जानकारी है कि इससे पहले कभी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किए गए. जिसका वे लोग जिक्र कर रहे हैं वो सीमा पर की गई कार्रवाई है, जो दुनिया भर में आम बात है......इसके साथ ही उन्होंने अभी किए गए 'सर्जिकल स्ट्राइक' का श्रेय भारतीय सेना, 125 करोड़ भारतीय, प्रधानमंत्री, खुद को श्रेय दिया है.....
पर्रिकर के इस बयान को कांग्रेस ने भ्रामक बताया है.....
उधर रणदीप सुरजेवाला ने कहा हैकि इस सर्जीकल स्ट्राइक का पूरा श्रेय सेना को जाता है, और भाजपा वाले लोगों को क्यों बरगला रहे हैं. पहले के सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार करना सेना की वीरता को कमतर बताना है| सुरजेवाला ने कहा, 2011 का ऑपरेशन जिंजर बड़े पैमाने पर किया गया सर्जिकल स्ट्राइक था.....
मुद्दा ज़िंदा रखना है इनको चुनावों तक, इसे कहते है राजनीति............