Those who didnt know how Jats get united, now they must know how they get united.
Aaj ke events
08:05 PM : हिसार जिले के हांसी उपमंडल के जग्गाबाड़ा गांव में जाट और गैर जाट आपस में भिड़ गए।
08:00 PM : इस दौरान हुई गोलीबारी में राज्य के पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी के चचेरे भाई रामनिवास सैनी और एक अन्य शख्स घायल हो गया।
07:40 PM : राजनाथ सिंह के ऑफिशियल रेजिडेंस पर चल रही मीटिंग खत्म।
07:36 PM : रात आठ बजे से हिसार में कर्फ्यू लगाया जाएगा। इससे पहले जींद, रोहतक, सोनीपत, भिवानी और झज्जर में भी कर्फ्यू लगा हुआ है।
07:35 PM : हिसार के हांसी में गोली चलने से दो लोग घायल।
07:22 PM : 2 और प्रदर्शनकारियों के मारे जाने की खबर।
07:20 PM : रोहतक के वीटा मिल्क प्लांट उपद्रवियों ने लगाई आग, प्रशासन ने आसपास के घरों को खाली करवाने के आदेश जारी किए।
07:16 PM : कैथल में आर्मी ने फ्लैगमार्च किया। करीब 50 जगह जाम लगा है। पुलिस और आर्मी जाम खुलवाने में कुछ कामयाब रही है।
07:14 PM : जींद की सैनी धर्मशाला पर पत्थरबाजी के बाद शाम को आग लगा दी।
07:12 PM : सोनीपत में दिल्ली से अंबाला व पंजाब जाने वाला ट्रेन ट्रैक ब्लॉक है, नेशनल हाइवे नंबर-1 पर भी जाम है।
07:08 PM : पानीपत नेशनल हाइवे नंबर-1 और रिफाइनरी रोड जाम।
07:04 PM : हिसार में आर्मी ने फ्लैग मार्च किया। 20 से ज्यादा जगह जाम है। हाईवे और रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बंद हैं।
06:45 PM : हुड्डा ने कहा, "मैं रोहतक जाना चाहता हूं पर प्रशासन मुझे वहां नहीं जाने दे रहा है। शांति कायम करने के लिए मैं और मेरे साथी भूख हड़ताल पर बैठेंगे।"
06:45 PM : हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा रविवार को जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल करेंगे।
06:40 PM : राजनाथ सिंह के ऑफिशियल रेजिडेंस पर मीटिंग चल रही है। मीटिंग में आर्मी चीफ, डिफेंस मिनिस्टर, एनएसए शामिल हैं।
06:14 PM : राजनाथ सिंह रात आठ बजे जाट नेताओं से मिल सकते हैं।
06:12 PM : मीटिंग में एनएसए अजीत डोभाल भी शामिल हैं।
06:10 PM : राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने ऑफिशियल रेजिडेंस में दिन में दूसरी बार मीटिंंग बुलाई।
06:00 PM : कैबिनेट सेक्रेटरी पीके सिन्हा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी और डीजी पुलिस के की बात।
04:44 PM : प्रदर्शनकारी शव को झज्जर के भगतसिंह चौक पर रखकर जाम लगाए हुए हैं।
04:42 PM : फायरिंग में 2 आंदोलनकारियों की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
04:40 PM : झज्जर में उपद्रवियों को काबू करने के लिए आर्मी ने फायरिंग की।
04:20 PM : बीजेपी ने अपने सांसद राजकुमार सैनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
04:00 PM : जींद में भी लगा कर्फ्यू। इससे पहले रोहतक, सोनीपत, भिवानी और झज्जर में भी कर्फ्यू लगा हुआ है।03:40 PM : डीजीपी वाईपी सिंघल का बयान आया है कि 129 केस दर्ज किए गए हैँ। शनिवार को एक और शख्स की मौत हो गई। अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है।
03:20 PM : झज्जर में कर्फ्यू के बावजूद पीडब्लूडी रेस्ट हाउस, बिजली निगम का दफ्तर और जिला खेल अधिकारी के दफ्तर में आग लगाई। पत्थरबाजी में 3 पुलिसकर्मी घायल। दो तरफ से मोर्चा लगाकर पैरामिल्ट्री फोर्स ने 500 राउंड फायर किए।
03:07 PM : उपद्रवियों ने रोहतक के हिसार रोड बाइपास पर बने एक कार शो रूम को आग लगा दी।
03:05 PM : रोहतक में कर्फ्यू के बाद भी हिंसा की खबर है।
02:45 PM : सेना के आने के बाद भी दोपहर 2 बजे तक प्रदेशभर में स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।
02:25 PM : हिसार के नारनौंद में सेना के 11 ट्रकों पर उपद्रवियों ने कब्जा कर लिया है।
02:25 PM : जींद में उचाना गांव में पुलिस थाने पर पथराव और पुलिसवालों से मारपीट की खबर।
02:20 PM : करनाल में आर्मी कर रही है फ्लैग मार्च।
02:20 PM : झज्जर में कर्फ्यू के बावजूद डीपीआरओ की गाड़ी को आग लगाई गई।
02:15 PM : खट्टर ने कहा, "मैं पहले ही कह चुका हूं कि हम मांगे मान लेंगे।"
02:15 PM : सोनीपत के राई इलाके में गढ़ी बिंदरौली के पास दिल्ली जाती पश्चिमी यमुना नहर का पानी ड्रेन नंबर 8 में डाइवर्ट किया।
02:13 PM : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से आंदोलन खत्म करने की अपील की।
01:25 PM : मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह सरकार और आंदोलनकारियों के बीच मीडिएटर की भूमिका निभा सकते हैं।
01:20 PM : सोनीपत में अगले 24 घंटे के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
01:12 PM : अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सीएम से बात की। मुनक नहर से पानी की सप्लाइ न रुकने देने के लिए अरेंजमेंट्स करने की अपील की।
01:05 PM : जींद के पिलुखेड़ा स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी को आग लगा दी गई।
01:00 PM : जींद जिले में पुलिस चौकी को आग लगाई। पुलिसवालों ने भागकर जान बचाई।
12:48 PM : सूत्रों के मुताबिक, आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर पीएम मोदी को भी ब्रीफ किया गया है।
12:32 PM : हरियाणा के बीजेपी नेताओं संजीव बालियान, ओपी धनखड़, चौधरी बीरेन्द्र सिंह, राम लाल और अनिल जैन के बीच बातचीत जारी।
12:20 PM : हरियाणा के डीजीपी वाईपी सिंघल ने कहा- कई रास्ते खोले गए हैं। हम आर्मी की मदद ले रहे हैं। फ्लैगमार्च हो रहा है।
12:10 PM : न्यूज हरियाणा के डीजीपी वाईपी सिंघल ने कहा- बीजेपी सांसद सैनी के घर पर पथराव हुआ था। लेकिन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को रोके।
12:05 PM : सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने पार्टी के जाट नेताओं से कहा कि वे आंदोलन कर रहे लोगों से बात करें और मसले का तुरंत हल निकालें।
11:40 AM : राजनाथ की अगुआई में हो रही मीटिंग में डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर और गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू मौजूद हैं।
11:20 AM : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने ऑफिशियल रेजिडेंस में मीटिंंग बुलाई।
11:00 AM : हिसार कैंट से आर्मी को रोहतक बुलाया गया।
10:45 AM : हिसार से रोहतक आने वाले नेशनल हाईवे को आंदोलनकारियों ने जेसीबी मशीन से खोद दिया है। इस वजह से आर्मी का दूसरी तरफ जाना मुश्किल हो गया।
10:30 AM : आर्मी को जल्द रोहतक पहुंचाने के लिए एयरलिफ्ट किया गया।
10:00 AM : कुछ बटालियन दिल्ली से भी बुलाई गई। आर्मी को शनिवार सुबह 6 बजे तक पहुंचना था, लेकिन वो 9 बजे पहुंच सकी।
09:45 AM : हिंसा प्रभावित आठ जिलों में से सबसे ज्यादा खराब हालात रोहतक जिले के हैं। शहर में शुक्रवार रात आगजनी और दुकानों में लूटपाट भी हुई।
09:30 AM : रोहतक में एक एटीएम उखाड़ दिया गया, टायर शोरूम को जला दिया गया। जूते और मोबाइल की दुकानें लूटी गईं।
09:15 AM : रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, सोनीपत, झज्जर, हिसार और पानीपत में सेना ने पोजिशन संभाल ली है। हिंसा पर काबू पाए जाने की कोशिश की जा रही है।
08:50 AM : सोनीपत में उपद्रवियों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। यह हाईवे दिल्ली से चंडीगढ़, अंबाला और पंजाब को जोड़ता है।
08:40 AM : जाट आरक्षण आंदोलन से प्रभावित आठ जिलों में तेल, रसोई गैस और खाने-पीने की चीजों की कमी होनी शुरू हो गई है।
08:35 AM : जींद जिले के बुढ़ाखेड़ा गांव में शनिवार तड़के रेलवे स्टेशन को आग लगा दी गई।
08:20 AM : झज्जर में बीडीओ और एसडीएम दफ्तर में लगाई आग।
08:10 AM : कुछ प्रदर्शनकारियों ने कैथल से बीजेपी सांसद रामकुमार सैनी के घर पर हमला बोल दिया। सांसद के मुताबिक, वे किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब हो पाए।