Ambala school bus accident kills 11

deshi-jat

New member
खतरे में बचपन Jan 04, 12:59 am

अंबाला में ट्रक की टक्कर से 11 मासूमों के काल का ग्रास बनने के बाद कहने को कुछ भी नहीं बचता कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति स्कूल प्रबंधक कितने गंभीर हैं। जिस बच्चे के शरीर की मामूली खरोंच मां-बाप के दिल को दहलाती है, जिसकी छोटी सी बीमारी अभिभावकों की रातों की नींद उड़ा देती है, उस मासूम को भेड़-बकरियों की तरह छोटी सी वैन में ढूंस कर क्रूर काल के हवाले कर दिया गया। कम खर्च में स्टेटस सिंबल बनाए रखने की अंधी दौड़ यदि इसी तरह अंतहीन बनी रही तो न जाने कितने और मासूमों की बलि ले लेगी। आठ बच्चों को बैठाने की क्षमता वाली इस वैन में 29 बच्चे ठूंसे गए। टाटा मैजिक वाहन हल्का सामान सिर्फ शहरी इलाकों में इधर से उधर पहुंचाने के लिए बना। कम कीमत और ईधन की कम खपत के कारण उद्योगों से ज्यादा उन लोगों ने इसे हाथों-हाथ ले लिया जो 'शिक्षा उद्योग' चलाते हैं। इन लोगों को यह समझना चाहिए कि जेब भरने और खाली होने का सिलसिला चलता रहता है। चोट लगती है, ठीक हो जाती है परंतु अंबाला में कई परिवारों को ऐसे जख्म मिल गए जो न दवा से ठीक होंगे, न मरहम से भरेंगे। ट्रैफिक पुलिस दुपहिया वाहनों के मोह जाल से नहीं निकल पाती। कितने स्कूलों ने बच्चों को लाने व घर छोड़ने के लिए थ्री व्हीलर, टाटा मैजिक, टाटा 407, निजी बस लगा रखी हैं, किसी जिले के ट्रैफिक विभाग में उनका रिकार्ड नहीं। जिला उपायुक्त तक के दफ्तर में यह जानकारी नहीं। क्षमता से अधिक बच्चे ले जाने पर किसी स्कूल वाहन का चालान नहीं हुआ। हर दिन एक रूट, एक वाहन, एक ही समय होने के बावजूद किसी स्कूल वाहन की चेकिंग नहीं होती।

दुर्भाग्य देखिये कि अंबाला में हादसा उसी दौरान हुआ जब प्रदेश पुलिस यातायात सुरक्षा सप्ताह मना रही है। हादसे के अगले दिन पूरे राज्य में वाहन वैसे ही नियमों, कानूनों की धज्जियां उड़ाते बेरोकटोक चले जैसे कुछ हुआ ही नहीं। प्रदेश सरकार को अब जागना चाहिए। हर निजी स्कूल की यातायात व्यवस्थाओं का पूरा रिकार्ड जिला उपायुक्त कार्यालय व ट्रैफिक पुलिस के पास होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहन जब्त किए जाने चाहिए। दोबारा उल्लंघन पर स्कूल प्रबंधन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो। शिक्षा विभाग भी ऐसे स्कूलों पर कड़ी नजर रखे। अभिभावक अपने बच्चों को किसी भी ऐसे स्कूली वाहन में न भेजें जिनमें सुरक्षा के मानक पूरे न होते हों।

Source; http://in.jagran.yahoo.com/news/editorial/general/2_7_8719847.html
​
 
Last edited:
12 साल से कम उम्र का बच्चा यदि इस तरह से भगवान की बेरुखी का सामना करता है, इसमें एक बात तो तय है कि इसमें उस बेचारे का कोई दोष नहीं है। यह समझना कतई बदतमीजी होगी। किसी दूसरे की गलती के कारण अगर उस को अपनी फूल सी ज़िंदगी से हाथ धोना पड़े, इससे बड़ा दर्द कम से कम उसके माँ-बाप के लिए तो हो नहीं सकता है। लोगों को ऐसे हादसों से गुजरने के बाद भी ये सोचने का समय नहीं है कि ज़िंदगी कितनी छोटी-सी है। कार में बैठ कर, पास से गुजरने वाले, इंसानियत को भूल जाने वाले लोग इस घटना को शायद तब याद करें जब यह उनके अपने साथ बीते।
कसूरवार हम लोग भी हैं। ऐसे System को देखकर, ऐसे System में रहकर - What we did in the past n what shall we do, in practical. सरकार को गाली, स्कूल को गाली, System को गाली।

सरकार कौन चलाता है?
System कौन चलाता है?
स्कूल Van कौन चलाता है?
Truck कौन चलाता है।

एक बात बताइये
क्या हमारे बच्चे की सुरक्षा करना हमसे पहले सरकार की ज़िम्मेदारी है?
क्या हमारे बच्चे की सुरक्षा करना हमसे पहले System की ज़िम्मेदारी है?
क्या हमारे बच्चे की सुरक्षा करना हमसे पहले School Van के ड्राइवर की ज़िम्मेदारी है?

क्या सरकार से पहले हम लोगों को नहीं दिखना चाहिए कि हमारा बच्चा 20 दूसरे बच्चों के साथ, सिलेन्डर वाली Maruti Van, टाटा Ace, etc............ में बैठ कर स्कूल जा रहा रहा है?
क्या हमारे रहने की जगह पर पड़ने वाली धुंध हमसे पहले सरकार को दिखाई दे सकती है?

मुझे माफ कीजिएगा यदि मैं गलत हूँ। मैं भी समझता हूँ की सरकार की क्या जिम्मेदारियाँ हैं, क्या होनी चाहियें, और क्या हमें उससे उम्मीद करनी चाहिये। लेकिन ...........

सरकार के एक या दो बेटे नहीं हैं, आपके हैं।

भगवान उन बच्चों के माँ-बाप को यह दुख सहने की ताक़त दे।
 
There is a Supreme Court judgment regarding safety of school buses/vans. None of those guidelines were followed. School Principal and local officials of the transport department are responsible for this criminal negligence. Hence all concerned official needs to be prosecuted if the administration is really serious regarding the safety of kids.
 
खतरे में बचपन Jan 04, 12:59 am

अंबाला में ट्रक की टक्कर से 11 मासूमों के काल का ग्रास बनने के बाद कहने को कुछ भी नहीं बचता कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति स्कूल प्रबंधक कितने गंभीर हैं। जिस बच्चे के शरीर की मामूली खरोंच मां-बाप के दिल को दहलाती है, जिसकी छोटी सी बीमारी अभिभावकों की रातों की नींद उड़ा देती है, उस मासूम को भेड़-बकरियों की तरह छोटी सी वैन में ढूंस कर क्रूर काल के हवाले कर दिया गया। कम खर्च में स्टेटस सिंबल बनाए रखने की अंधी दौड़ यदि इसी तरह अंतहीन बनी रही तो न जाने कितने और मासूमों की बलि ले लेगी। आठ बच्चों को बैठाने की क्षमता वाली इस वैन में 29 बच्चे ठूंसे गए। टाटा मैजिक वाहन हल्का सामान सिर्फ शहरी इलाकों में इधर से उधर पहुंचाने के लिए बना। कम कीमत और ईधन की कम खपत के कारण उद्योगों से ज्यादा उन लोगों ने इसे हाथों-हाथ ले लिया जो 'शिक्षा उद्योग' चलाते हैं। इन लोगों को यह समझना चाहिए कि जेब भरने और खाली होने का सिलसिला चलता रहता है। चोट लगती है, ठीक हो जाती है परंतु अंबाला में कई परिवारों को ऐसे जख्म मिल गए जो न दवा से ठीक होंगे, न मरहम से भरेंगे। ट्रैफिक पुलिस दुपहिया वाहनों के मोह जाल से नहीं निकल पाती। कितने स्कूलों ने बच्चों को लाने व घर छोड़ने के लिए थ्री व्हीलर, टाटा मैजिक, टाटा 407, निजी बस लगा रखी हैं, किसी जिले के ट्रैफिक विभाग में उनका रिकार्ड नहीं। जिला उपायुक्त तक के दफ्तर में यह जानकारी नहीं। क्षमता से अधिक बच्चे ले जाने पर किसी स्कूल वाहन का चालान नहीं हुआ। हर दिन एक रूट, एक वाहन, एक ही समय होने के बावजूद किसी स्कूल वाहन की चेकिंग नहीं होती।

दुर्भाग्य देखिये कि अंबाला में हादसा उसी दौरान हुआ जब प्रदेश पुलिस यातायात सुरक्षा सप्ताह मना रही है। हादसे के अगले दिन पूरे राज्य में वाहन वैसे ही नियमों, कानूनों की धज्जियां उड़ाते बेरोकटोक चले जैसे कुछ हुआ ही नहीं। प्रदेश सरकार को अब जागना चाहिए। हर निजी स्कूल की यातायात व्यवस्थाओं का पूरा रिकार्ड जिला उपायुक्त कार्यालय व ट्रैफिक पुलिस के पास होना चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहन जब्त किए जाने चाहिए। दोबारा उल्लंघन पर स्कूल प्रबंधन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो। शिक्षा विभाग भी ऐसे स्कूलों पर कड़ी नजर रखे। अभिभावक अपने बच्चों को किसी भी ऐसे स्कूली वाहन में न भेजें जिनमें सुरक्षा के मानक पूरे न होते हों।

Source; http://in.jagran.yahoo.com/news/editorial/general/2_7_8719847.html
​


Kit kit rowaan sarkaar nai...saare kai nyu e sai..kitte ja lo..kaade hospital mai aag laag ja sai..kaade bhagdad maach ja sai..koye jehrili daaru pi kai mar ja sai..to koye road accident mai mar ja sai,,,kaade terrorism mai mar ja sain..koye corruption mai lootan laag ra hai desh nai..to koye daange karwaan laag rehya sai..bhai list bhot baddi sai..Jatland ka server baith jaga jai hum aadhe issues bhi discuss karan laage to..
 
12 साल से कम उम्र का बच्चा यदि इस तरह से भगवान की बेरुखी का सामना करता है, इसमें एक बात तो तय है कि इसमें उस बेचारे का कोई दोष नहीं है। यह समझना कतई बदतमीजी होगी। किसी दूसरे की गलती के कारण अगर उस को अपनी फूल सी ज़िंदगी से हाथ धोना पड़े, इससे बड़ा दर्द कम से कम उसके माँ-बाप के लिए तो हो नहीं सकता है। लोगों को ऐसे हादसों से गुजरने के बाद भी ये सोचने का समय नहीं है कि ज़िंदगी कितनी छोटी-सी है। कार में बैठ कर, पास से गुजरने वाले, इंसानियत को भूल जाने वाले लोग इस घटना को शायद तब याद करें जब यह उनके अपने साथ बीते।
कसूरवार हम लोग भी हैं। ऐसे System को देखकर, ऐसे System में रहकर - What we did in the past n what shall we do, in practical. सरकार को गाली, स्कूल को गाली, System को गाली।

सरकार कौन चलाता है?
System कौन चलाता है?
स्कूल Van कौन चलाता है?
Truck कौन चलाता है।

एक बात बताइये
क्या हमारे बच्चे की सुरक्षा करना हमसे पहले सरकार की ज़िम्मेदारी है?
क्या हमारे बच्चे की सुरक्षा करना हमसे पहले System की ज़िम्मेदारी है?
क्या हमारे बच्चे की सुरक्षा करना हमसे पहले School Van के ड्राइवर की ज़िम्मेदारी है?

क्या सरकार से पहले हम लोगों को नहीं दिखना चाहिए कि हमारा बच्चा 20 दूसरे बच्चों के साथ, सिलेन्डर वाली Maruti Van, टाटा Ace, etc............ में बैठ कर स्कूल जा रहा रहा है?
क्या हमारे रहने की जगह पर पड़ने वाली धुंध हमसे पहले सरकार को दिखाई दे सकती है?

मुझे माफ कीजिएगा यदि मैं गलत हूँ। मैं भी समझता हूँ की सरकार की क्या जिम्मेदारियाँ हैं, क्या होनी चाहियें, और क्या हमें उससे उम्मीद करनी चाहिये। लेकिन ...........

सरकार के एक या दो बेटे नहीं हैं, आपके हैं।

भगवान उन बच्चों के माँ-बाप को यह दुख सहने की ताक़त दे।

भाई प्रदीप आप के विचारों से मै पुर्णतः सहमत हूँ | हर दुर्घटना का दोष सरकारी तंत्र को देने से पहले ये समय आत्म विश्लेषण करने का है की क्या हम नियम, कानून, या वांछित आचरण का निर्वाह कर रहे है ? एक बार किसी व्यक्ति ने एक जैन संत से ये प्रशन पुछा था कि ये समाज/व्यवस्था कब सुधरेगी ? संत का बड़ा सरल सा उत्तर था "जिस दिन आप सुधर जाओगे" | मै उन संत के विचारों से पूरी तरह संतुष्ट व सहमत हूँ | मैं मानता हूँ कि ईस युग में कहना और सहमत होना आसान है पर निभाना थोडा मुश्किल लेकिन नामुमकिन नहीं है |
धन्यवाद् सहित |

 
12 साल से कम उम्र का बच्चा यदि इस तरह से भगवान की बेरुखी का सामना करता है, इसमें एक बात तो तय है कि इसमें उस बेचारे का कोई दोष नहीं है। यह समझना कतई बदतमीजी होगी। किसी दूसरे की गलती के कारण अगर उस को अपनी फूल सी ज़िंदगी से हाथ धोना पड़े, इससे बड़ा दर्द कम से कम उसके माँ-बाप के लिए तो हो नहीं सकता है। लोगों को ऐसे हादसों से गुजरने के बाद भी ये सोचने का समय नहीं है कि ज़िंदगी कितनी छोटी-सी है। कार में बैठ कर, पास से गुजरने वाले, इंसानियत को भूल जाने वाले लोग इस घटना को शायद तब याद करें जब यह उनके अपने साथ बीते।
कसूरवार हम लोग भी हैं। ऐसे System को देखकर, ऐसे System में रहकर - What we did in the past n what shall we do, in practical. सरकार को गाली, स्कूल को गाली, System को गाली।

सरकार कौन चलाता है?
System कौन चलाता है?
स्कूल Van कौन चलाता है?
Truck कौन चलाता है।

एक बात बताइये
क्या हमारे बच्चे की सुरक्षा करना हमसे पहले सरकार की ज़िम्मेदारी है?
क्या हमारे बच्चे की सुरक्षा करना हमसे पहले System की ज़िम्मेदारी है?
क्या हमारे बच्चे की सुरक्षा करना हमसे पहले School Van के ड्राइवर की ज़िम्मेदारी है?

क्या सरकार से पहले हम लोगों को नहीं दिखना चाहिए कि हमारा बच्चा 20 दूसरे बच्चों के साथ, सिलेन्डर वाली Maruti Van, टाटा Ace, etc............ में बैठ कर स्कूल जा रहा रहा है?
क्या हमारे रहने की जगह पर पड़ने वाली धुंध हमसे पहले सरकार को दिखाई दे सकती है?

मुझे माफ कीजिएगा यदि मैं गलत हूँ। मैं भी समझता हूँ की सरकार की क्या जिम्मेदारियाँ हैं, क्या होनी चाहियें, और क्या हमें उससे उम्मीद करनी चाहिये। लेकिन ...........

सरकार के एक या दो बेटे नहीं हैं, आपके हैं।

भगवान उन बच्चों के माँ-बाप को यह दुख सहने की ताक़त दे।

Dittto .. aap ne mere muh ki baat cheen li ... pehli jimmevari abhibhavk (Mata - Pita) ki h
 
Back
Top