jitendershooda
New member
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/haryana/4_6_4871052.html
जींद, जागरण संवाद केंद्र : महाभारत कालीन प्रसिद्ध पांडु पिंडारा तीर्थ के तालाब में मंगलवार शाम हजारों मछलियां मर गर्इं। पिंडदान के लिए सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं द्वारा भारी मात्रा में डाला गया आटा, गुड़ व अन्य सामान मछलियां की मौत का कारण बताया जा रहा है।
सोमवार को सोमावती अमावस पर हजारों लोगों ने पांडू पिंडारा तीर्थ पर पिंडदान किया था। तालाब में मंगलवार शाम लोगों ने मरी हुई मछलियां पानी के तल पर तैरती देखी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत तीर्थ के अधिकारियों को दी। हरियाणा आश्रम के संचालक चंद्रानंद ने बताया कि तीर्थ में मंगलवार को हजारों की संख्या में मछलियां मर गईं। उनका मानना है कि मछलियों की मौत का मुख्य कारण सोमवती अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भारी मात्रा में डाला गया आटा व गुड़ आदि सामान है। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने पानी में कागज, रोटी, कपडे़, नारियल तथा अन्य सामान भी डाल दिया। उन्होंने बताया कि मछलियों ने इस खाद्य पदार्थो को काफी मात्रा में निगल लिया, तथा ज्यादा खाना खाने की वजह से उनकी मौत हो गई। इसकी वजह से तालाब की हजारों मछलियां मर गर्इं।
ग्रामीणों का आरोप है कि सोमवती अमावस्या पर प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था न किए जाने से मछलियां मरी है। उनका कहना है कि अमावस्या के अवसर पर लाखों श्रद्धालु यहां पिंड दान करने आते है। इस दौरान वे अपने साथ आटा, गुड़, चावल आदि खाद्य पदार्थ लेकर आते है। अगर प्रशासन पुख्ता प्रबंध कर श्रद्धालुओं को ज्यादा खाद्य सामग्री ले जाने से रोकते तो मछलियों की मौत न होती।
इस संबंध में जब तीर्थ के प्रशासक एसडीएम सतबीर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की तो भरसक प्रयासों के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया।