.
जैसा कि विजय ने ऊपर लिखा है, ये तथाकथित वामपंथी 'सेक्यूलर' लोग अधिकतर शिक्षण संस्थानों में पैठ जमा चुके हैं और इतिहास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एक संस्था बनी है - Indian Council of Historical Research. अभी तक तो इसमें वामपंथियों का ही बोलबाला रहा है, अब वे थोड़े हाशिये पर चले गए लगते हैं। आप सब ने देखा होगा कि पिछले साल JNU विद्यार्थी यूनियन (JNUSU) के प्रेसिडेंट छात्र कन्हैया कुमार ने एक प्रोग्राम में पाकिस्तानी आतंकवादी अफजल गुरु की खूब तारीफ की थी। जब उस पर कार्रवाई की गई तो इन वामपंथियों ने खूब हंगामा किया था। इन लोगों ने भारतीय इतिहास का सर्वनाश करने में कसर नहीं छोड़ी। कुछ लोगों का तो यह पेशा बन गया है। कोई किसी कालिज में लेक्चरर लग गया, फिर वो इतिहास जैसे विषय पर पी.एच.डी. करने की सोचता है। दो चार थीसिस छपवाये, कुछ उल्टे-सीधे लेख लिख डाले, वो भी घर-बैठे-बैठे और बिना कोई शोध किए। उसे इतिहास से कोई लगाव नहीं, बस एक बार पी.एच.डी. का ठप्पा लग जाये तो उसका प्रोमोशन जल्दी हो जाये और फिर वह किसी छोटी-मोटी यूनिवर्सिटी या कालिज में Head of Department बन कर बैठ जाये।
गुरुकुल झज्जर का पुरातत्त्व संग्रहालय स्वामी ओमानन्द सरस्वती (आचार्य भगवानदेव) ने 1960 में आरम्भ किया था। 2014 में हरयाणा सरकार ने इसे सरकारी खर्च पर एक विशाल संग्रहालय बनाने का फैसला किया था, तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने भवन का शिलान्यास भी किया - गुरुकुल ने इसके लिए जमीन भी दी। स्वामी जी के शिष्य विरजानन्द दैवकरणि को आजन्म इस संग्रहालय का निदेशक भी घोषित कर दिया। पर आज तक वहां एक ईंट भी नहीं लगी है। इस बारे में अभी-अभी 7 जनवरी 2017 को छपी एक खबर को यहां संलग्न कर रहा हूं।
कुतुबमीनार के बारे में लिखा लेख विरजानन्द जी ने 1992 में नवभारत टाइम्स में छपवाने का यत्न किया क्योंकि उस समय हिन्दी का यही एक प्रतिष्ठित पत्र समझा जाता था। पर उन्होंने मना कर दिया। बाद में पंजाब केसरी ने इसे छाप दिया था। कुछ दिन पहले यह लेख 'सुधारक' मासिक में फिर छपा। इस समय सुधारक के सम्पादक विरजानन्द जी स्वयं हैं। इसके कवर पेज का फोटो भी नीचे संलग्न कर रहा हूं। पर ऐसी छोटी पत्रिकाओं के पाठक थोड़े ही हैं इसलिए इन तथ्यों को ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंचाया जा सकता है। इन विद्वानों के पास संसाधन थोड़े हैं और वे कंप्यूटर और इंटरनेट के ज्ञाता भी नहीं हैं। अगर हम में से कुछ लोग इस बारे में उनकी कुछ मदद कर सकें तो यह बड़ी समाज-सेवा होगी।
सवाल यही उठता है कि कुतुबुद्दीन ऐबक, जिसने कुल चार साल तक भारत में राज्य किया (1206-1210), यह समय उसने लूटमार और लड़ाइयों में बिताया, जिसके समय में सुख-शान्ति कभी नहीं रही, वह भला कुतुबमीनार जैसी अनोखी इमारत कैसे बनवा सकता था? जब यह सवाल उठाया जाता है तो दम्भी लोग कुतर्क देने लगते हैं कि ऐबक ने तो इमारत बनवानी शुरु की थी, पूरा तो उसको अल्तमश (1211-1236) ने किया था ! वे बिना कोई प्रमाण दिये यह भी तर्क देते हैं कि फिरोजशाह तुगलक ने 1368 में इसके ऊपरी हिस्से की मुरम्मत करवाई थी।
.
View attachment 19248View attachment 19246