चार चोरों की कथा : चारों चोर मिलकर चोरी करते थे और बड़ी ही चालाकी से हर बार बच जाते थे ! क्यों : उसमे से जब भी कोई चोर पकड़ा जाता था लोग उस चोर को पकड़ कर थाने ले जाने लगते थे तभी शेष बचे तीनों चोर वहां पहुँच कर जोर-जोर से चिल्लाने लगते थे चोर-चोर ! कमीने चोरी करता है, दो चांटे मार कर कहते थे चल थाने, तुझे मजा चखाता हूँ चोरी करने का ! लोगो को लगने लगता था अरे ये तो मेरे बड़े शुभचिंतक हैं. इस प्रकार वो तीनों उस चोर को छुडा कर ले जाते थे ________ !!!! आजकल संयोगवश हमारी संसद में भी कुछ ऐसे ही दृश्य देखने को मिल रहे हैं !! एक दल हंगामा करवाता है दूसरा संसद ही बंद करवा देता है ! लाठी भी न टूटी नागिन भी बच गई ! है ना आठवां आश्चर्य मित्रो !