rajpaldular
Active member
गृहमंत्री पी चिदंबरम ने हाल में जो बयान दिया है उसने जनता के होश उड़ा दिए हैं. 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के दलदल में फंसे गृहमंत्री ने जिस प्रकार से मीडिया द्वारा त्यागपत्र की पेशकश के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कहा कि मेरी स्मरण शक्ति कमजोर है वह हास्यास्पद होने के साथ ही चिंताजनक भी है. आखिर चिंता हो भी क्यों न, जब केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा का उत्तरदायित्व ऐसे मंत्री को सौंप दी है जो स्वयं को शार्ट ...टर्म मेमोरी लॉस का रोगी कहते हैं. यदि उनको कुछ याद नहीं रहता तो ऐसे में उन्हें यह भी याद नहीं होगा कि उनके कार्यकाल में कितनी बार देश पर आतंकी आक्रमण हुए और कितने निर्दोष लोगों को अपने प्राणों से हाथ धोने पड़े. ऐसे में उन्हें राष्ट्रहित, जनहित तथा अपने हित में मंत्री पद को त्याग कर किसी अच्छे चिकित्सालय में अपना इलाज क्यों नहीं करवाते?