Country's lowest priced laptop at 15K

Status
Not open for further replies.
Ab Rs. 5000 me Computer

संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए.राजा ने कहा कि बाजार में शीघ्र पांच हजार रूपए की कीमत वाला एक कम्प्यूटर उतारा जाएगा, जिसमें इंटरनेट भी चल सकेगा। इसे इंटेल ने तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक देश में थ्रीजी सेवाएं शुरू हो जाने की उम्मीद है। इसके लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी अक्टूबर में की जाएगी। राजा ने यहां बताया कि स्पेकट्रम की नीलामी प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इस वर्ष के अंत तक सेवा प्रदाता अपनी थ्रीजी सेवाएं शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि भारतीय दूरसचांर नियामक प्राधिकरण की सिफारिशों के अनुरूप सीडीएमए सेवा प्रदाताओं के लिए भी थ्रीजी सेवाओं शुरू करने के लिए नीलामी की प्रक्रिया जीएसएम सेवा प्रदाताओं की तरह ही की जाएगी।

इससे पहले मंत्रालय ने कहा था कि सीडीएमए सेवा प्रदाताओं को थ्रीजी सेवाओ का स्पेकट्रम उनके उपभोकताओं की संख्या के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल देश में टाटा टेलिसर्विसेस, रिलायंस टेली कम्युनिकेशंस, भारत संचार निगम लिमिटेड और श्याम टेलीकाम सीडीएमए सेवा प्रदान कर रहे हैं। टाटा टेलिसर्विसेस और रिलायंस कम्युनिकेशंस समेत सभी सीडीएमए सेवा प्रदाताओं ने 800 मेगाहर्टज की मांग की थी।

लेकिन अन्य कंपनियों के इस क्षेत्र में आ जाने से प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी। राजा ने कहा कि नई कंपनियां सामने आ गई हैं। अब बेहतर प्रतिस्पर्धा होगी। इसलिए ट्राई की सिफारिश के अनुरूप नीलामी होगी।
 
Status
Not open for further replies.
Back
Top