अभिनेता धर्मेंद्र आठ दिसंबर को 70 साल के हो गए. धरम सिंह देओल का जन्म आठ दिसंबर 1935 को पंजाब राज्य में हुआ.
एक फ़िल्मी पत्रिका की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में चुने जाने के बाद धर्मेंद्र अभिनेता बनने मुंबई आ गए.
60 के शुरूआती दशक से लेकर अब तक धर्मेंद्र लगभग सवा दो सौ फ़िल्मों में अभिनय कर चुके हैं.
कभी 'दिल ने फिर याद किया' में वो रोमांटिक हीरो बने तो कभी 'सत्यकाम' में एक देशभक्त. कभी 'हक़ीक़त' में वो फ़ौजी बने तो कभी 'आँखें' में 'जासूस'. 'शोले में वो वीरू बनकर गब्बर सिंह से टकराए तो 'चुपके-चुपके' में प्रोफ़ेसर परिमल त्रिपाठी उर्फ़ प्यारे मोहन बनकर अपने जीजाजी को परेशान कर दिया.
धर्मेंद्र 70 बरस के हो गए हैं आप उनको किन फ़िल्मों से याद करना चाहेंगे?