Does Sachin Tendulkar deserve a Bharat Ratna ?

Does Sachin deserv a Bharat Ratna

  • Yes

    Votes: 16 53.3%
  • No

    Votes: 14 46.7%

  • Total voters
    30
  • Poll closed .
I don't thinks Sachin deserve for Bharat Ratan award. Major Dhyanchand was much deserving candidate in sports before Sachin Tendulkar, he was the greatest sports man of his era in comparision to Sachin.

its completely media hype, political reasons and sentiments of people lead to awarding Bharat Ratan to Sachin.
 
सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देना चाहिए था। मेजर ध्यानचंद ने जब जर्मनी को हॉकी में धूल चटाई थी तब वो भारत के प्रथम खिलाड़ी एवं नागरिक थे जिसने विदेश में तिरंगा लहराया हो एवं तब हिटलर ने ध्यानचंद को कहा कि आप भारत छोड़ कर जर्मनी आ जाओ मुँह माँगा धन एवं अन्य सुविधाएँ दूँगा तब ध्यानचंद ने हिटलर को उत्तर दिया कि मैं पैसों के लिए नहीं देश के खेलता हूँ। उन्होंने अपने बलबूते पर भारत को ओलम्पिक में ३ बार हॉकी में स्वर्ण पदक दिलवाया था।


जबकि सचिन तेंदुलकर अपने बलबूते पर कोई भी क्रिकेट कप अथवा ट्राफी नहीं दिला पाये।
स्टेडियम में २०-२५ का हज़ार का टिकट लेकर जो लोग सचिन की विदाई के समय रो रहे थे, क्या उनको रोना तब आया था जब १०-१५ हज़ार की साधारण नौकरी करने वाले सैनिकों के शीश सीमा पर 'धूम्रलोचन पाकिस्तान" द्वारा काट लिए गए थे और उन शीश को फ़ुटबाल बनाकर खेलते हुए ले गए थे?


क्या उन सैनिकों में कोई कोई भी 'भारत रत्न' के योग्य नहीं था?


'भारत रत्न' पर वोट बैंक की राजनीति की जा रही है इस देश में। किसी के प्रशंसकों (फैंस) को अपनी पार्टी की और आकर्षित करने का अच्छा तरीका है। फिर भी मैं आशा करता हूँ कि आप लोग इसे गहराई से समझें। खेल और राजनीति दो भिन्न-भिन्न विषय हैं। खेल पर राजनीति कर राजनीति को खेल ना बनने दें।
 
जब ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न देने का विचार बन ही गया जिसे देश में पहली बार हुई मानव बिक्री में नीता अंबानी ने बोली लगा कर नीलामी में खरीद लिया और वह महान व्यक्ति भी बिक्री के लिए सहर्ष तैयार हो गया तो क्यों न यह पुरस्कार सीधे अंबानी, टाटा, बजाज, बिरला, जिंदल आदि उद्योगपतियों को ही दे दिया जाए। कम से कम वे लाखों लोगों को प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रोजगार तो उपलब्ध कराते हैं जिससे हजारों परिवार पलते हैं।


'सचिन प्रशंसक' क्षमा करें सचिन महान खिलाड़ी हैं पर बिकाऊ हैं!
 
पूरी पोस्ट पढ़ें खास बात और खुलासा किया विस्फोट डॉट कॉम ने

न क्रिकेट सचिन तेन्दुलकर का पेशा है और न उन्होंने कभी भारत के लिए क्रिकेट खेला.

[साभार --विस्फोट डॉट कॉम ]

कांग्रेस गठबंधन वाली भारत की सरकार ने जिस सचिन तेन्दुलकर को भारत रत्न देने के लिए नियम कानून में संशोधन कर दिये और खेल को भारत रत्न की श्रेणी में शामिल कर लिया वे सचिन तेन्दुलकर अपने आपको क्रिकेटर ही नहीं मानते। यह कोई हवा हवाई बात नहीं है बल्कि बाकायदा आयकर विभाग को शपथपत्र पर सचिन तेन्दुलकर की ओर से यही लिखकर दिया गया है। 2011 में इन्कम टैक्स ट्रिब्यूनल में आयकर विभाग द्वारा अपील का जवाब देते हुए सचिन तेन्दुलकर ने अदालत को जानकारी दी है उसमें साफ कहा है कि क्रिकेट उनका पेशा नहीं है और बीसीसीआई की ओर से उन्हे जो कुछ रकम दी जा रही है वह असल में उनकी आय के अन्य स्रोत हैं। उनकी आय का मुख्य स्रोत कंपनियों के प्रचार से मिलनेवाला धन है और वे क्रिकेटर नहीं बल्कि एक विज्ञापन जगत के एक मॉ़डल और बिजनेसमैन हैं।

मुंबई आयकर विभाग द्वार सचिन तेन्दुलकर के इस केस में सचिन की ओर से जो जानकारिया आयकर विभाग को दी गई हैं वे बेहद चौंकानेवाली हैं। सचिन तेन्दुलकर बनाम सहायक आयकर अधिकारी, मुंबई की अपील संख्या 428 से 430 के जवाब में सचिन तेन्दुलकर ने साफ कहा है कि क्रिकेट उनका पेशा नहीं है। 2008 में दायर इस आयकर मामले में 2011 में सचिन तेन्दुलकर की ओर से जो जवाब दाखिल किया गया है उसमें स्वीकार किया गया है कि क्रिकेट उनका पेशा नहीं है और वे बीसीसीआई के पेड कर्मचारी हैं। और वे क्रिकेट देश के लिए नहीं बल्कि बीसीसीआई के लिए खेलते हैं।

असल में आयकर विभाग ने सचिन तेन्दुलकर द्वारा दाखिल आयकर रिटर्न (31-10-2003) में कई गड़बड़ियां पाई थीं जिसके लंबे समय बाद आखिरकार उसने इन्कमटैक्स ट्रिब्यूनल में 2008 में केस दर्ज करवा दिया था। आयकर विभाग की मुख्य आपत्ति इस बात की थी कि सचिन तेन्दुलकर ने अपने आयकर रिटर्न में क्रिकेट को अपने आय का जरिया नहीं माना था। बल्कि उनकी ओर से जो आयकर रिटर्न भरा गया था उसमें उन्होंने अपने आपको एक बिजनेसमैन साबित किया था। क्रिकेट से उनको जो आय होती थी, उसे उन्होंने आय के अन्य स्रोत कॉलम में दिखाया था।

इस केस के बाद आयकर विभाग को सचिन तेन्दुलकर की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया है कि "निश्चित रूप से वे दुनियाभर में एक क्रिकेटर के बतौर जाने जाते हैं लेकिन असल में वे बीसीसीआई के पेड कर्मचारी हैं जो कि एक क्लब है। वे क्रिकेट की गतिविधियों में शामिल हैं।" यानी वे सीधे तौर पर क्रिकेटर नहीं हैं बल्कि क्रिकेट की गतिविधियों में शामिल एक व्यापारी हैं। बीसीसीआई से होनेवाली आय को वैध ठहराने के लिहाज से सचिन द्वारा दाखिल इस जवाब में कहा गया था कि बीसीसीआई का लोगो अपने शरीर पर पहनने से जो कमाई होती है वह उनके आय के अन्य स्रोत का हिस्सा है। 31-10-2003 को सचिन तेन्दुलकर द्वारा दाखिल आयकर रिटर्न पर 2008 में आयकर विभाग द्वारा उठाई गई आपत्तियों के मद्देनजर सचिन तेन्दुलकर की ओर से 2011 में यह जवाब दिया गया।

जिस वित्त वर्ष में सचिन तेन्दुलकर की आय पर सवाल उठाया गया था उस वित्त वर्ष में सचिन तेन्दुलकर ने आयकर न्यायालय को दिये जवाब में कहा है कि उस वित्त वर्ष में उनकी कुल आय 19 करोड़ 95 लाख 27 हजार 85 रूपये थी। इसमें 5 करोड़ 92 लाख 31 हजार 211 रूपये फारेन एक्स्चेन्ज के तहत मिले थे जिसे ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट्स, पेप्सी कंपनी और वीजा ने दिया था। सचिन तेन्दुलकर इसी फारेन एक्सचेन्ज की कमाई में आयकर छूट की मांग की थी जिसके जवाब में आयकर विभाग ने जब जांच पड़ताल शुरू की तो पाया कि आय की यह छूट खिलाड़ियों या कलाकारों के लिए है जबकि सचिन तेन्दुलकर की ओर से आयकर रिटर्न भरा गया था उसमें उन्हें क्रिकेटर बताया ही नहीं गया था। इसी के बाद आयकर विभाग ने केस दायर करके सचिन तेन्दुलकर से अतिरिक्त आयकर वसूलने की अपील की थी।

अब ऐसे में सवाल यह है कि अगर खुद सचिन तेन्दुलकर खुद आधिकारिक रूप से अपने आपको क्रिकेटर नहीं मानते हैं तो भला भारत सरकार ने उन्हें किस हैसियत से खेल का भारत रत्न दे दिया?
 
.

सचिन तेंदुलकर को मेजर ध्यान चंद के ऊपर वरीयता देकर सरकार ने मेजर साब का अपमान किया है।
यह ठीक इसी तरह है जैसे मेजर साब को झिड़कते हुए कर कह दिया गया हो कि “हाँ हाँ, चुपचाप बैठे रहिए, आपको भी दे देंगे”…

http://dashamlav.com/1813

Excellent write up in Hindi ..
 
Sachin definitely deserved a Bharat Ratna, and it is a good start to have sportsmen included in the category. I hope to see other legends given BR next year.
 
'सचिन प्रशंसक' क्षमा करें सचिन महान खिलाड़ी हैं पर बिकाऊ हैं!

खेल के लिए बिकने का मतलब ये नहीं कि आदमी बिकाऊ है, आप राजपाल जी नौकरी करते होंगे और तनख्वाह भी लेते होंगे पर आप तो बिकाऊ नहीं हुए? आप अपना परिश्रम और अपनी सोच बेच रहे है और उसके लिए पैसे कमा रहे है ठीक उसी तरह सचिन अपना खेल बेच रहा है और पैसे कमा रहा है, ये काम है|

बिकाऊ तब होता सचिन अगर वो देश को हराने के लिए खेल बेचता :)
 
सचिन एक महान खिलाडी है किन्तु मेजर ध्यानचंद ने देश क लिए कुछ अलग किया था, क्या ध्यान चंद की सचिन से तुलना भी की जा सकती है? ध्यान चंद ने जब भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा किया वह समय दूसरा था। तब इसके लिए न केवल टैलेंट बल्कि हिम्मत की भी जरूरत थी। उनकी हिम्मत ही थी कि वह सबकी नजरों से बचाकर अपने बैग में यहां से तिरंगा छिपाकर ले गए थे कि जब जीतेंगे तब तिरंगा फहराएंगे। और उन्होंने ऐसा करके दिखाया भी था। उन्होंने अपने करियर में कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नहीं हारी। ध्यान चंद का नाम इस सबमें घसीटने से हम उनका ही स्तर गिरा रहे हैं।

ध्यान चंद को भारत रत्न मिलने से क्या हो जाएगा? क्या हम सब क्रिकेट छोड़कर हॉकी देखना शुरू कर देंगे? या फिर एक चमत्कार होगा और हमारी सरकार हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए अनोखी योजनाएं ले आएगी? या कि हमें हॉकी की पूरी टीम के खिलाड़ियों के नाम रट जाएंगे? क्या यह सम्मान मिलने से हमारी खुशी क्रिकेट के सिक्सर से शिफ्ट होकर हॉकी के गोल पर आ जाएगी? नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं होगा। क्योंकि ध्यान चंद को भारत रत्न मिलेगा और हम देश के लिए अपने कर्तव्य की इतश्री समझकर वापस कोई स्पोर्ट्स चैनल लगाकर क्रिकेट देखना शुरू कर देंगे। या फिर ज्यादा इंटरनैशनल होने का बुखार चढ़ा तो फुटबॉल या रेसिंग देखने लगेंगे।

कांग्रेस अपने दामन के दाग सचिन की सफेदी के पीछे छिपाने की कोशिश कर रही है। अगर सचिन का ये २००वा मेच अगले साल चुनाव के बाद होता और कांग्रेस की ही सर्कार सत्ता में होती, तो सायद ही सचिन को ये सम्मान मिलता , ये सब चुनाव की राजनीती है
 
मैं ये निश्चित तौर पर कह सकता हु अगर सचिन कांग्रेस के mp न हो कर भाजपा से होते तो शायद इस तागे का सुर कुछ और ही होता आज , न जाने कोई क्यों नहीं पूछ रहा अटल कि सर्कार ने ध्यानचंद को भारत रत्न क्यों नहीं दिआ?

खैर, खिलाडी हर महान है जो देश के लिए कुछ करे और जैसा मैंने कहा ये एक अछि शुरुआत है खिलाडिओं को भारत रत्न दिया जा रहा है और आगे चल कर पुराने खिलाडिओं को भी दिया जाये, ऐसी आशा करते है
 
Looking at Sachin alone, without comparing him with any other sportsman - Dhyanchand or Milkha Singh, he did deserve one for what he accomplished.

The other two are also deserving candidates.
 
सचिन एक महान खिलाडी है किन्तु मेजर ध्यानचंद ने देश क लिए कुछ अलग किया था, क्या ध्यान चंद की सचिन से तुलना भी की जा सकती है? ध्यान चंद ने जब भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा किया वह समय दूसरा था। तब इसके लिए न केवल टैलेंट बल्कि हिम्मत की भी जरूरत थी। उनकी हिम्मत ही थी कि वह सबकी नजरों से बचाकर अपने बैग में यहां से तिरंगा छिपाकर ले गए थे कि जब जीतेंगे तब तिरंगा फहराएंगे। और उन्होंने ऐसा करके दिखाया भी था। उन्होंने अपने करियर में कोई अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नहीं हारी। ध्यान चंद का नाम इस सबमें घसीटने से हम उनका ही स्तर गिरा रहे हैं।

ध्यान चंद को भारत रत्न मिलने से क्या हो जाएगा? क्या हम सब क्रिकेट छोड़कर हॉकी देखना शुरू कर देंगे? या फिर एक चमत्कार होगा और हमारी सरकार हॉकी को प्रोत्साहित करने के लिए अनोखी योजनाएं ले आएगी? या कि हमें हॉकी की पूरी टीम के खिलाड़ियों के नाम रट जाएंगे? क्या यह सम्मान मिलने से हमारी खुशी क्रिकेट के सिक्सर से शिफ्ट होकर हॉकी के गोल पर आ जाएगी? नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं होगा। क्योंकि ध्यान चंद को भारत रत्न मिलेगा और हम देश के लिए अपने कर्तव्य की इतश्री समझकर वापस कोई स्पोर्ट्स चैनल लगाकर क्रिकेट देखना शुरू कर देंगे। या फिर ज्यादा इंटरनैशनल होने का बुखार चढ़ा तो फुटबॉल या रेसिंग देखने लगेंगे।

कांग्रेस अपने दामन के दाग सचिन की सफेदी के पीछे छिपाने की कोशिश कर रही है। अगर सचिन का ये २००वा मेच अगले साल चुनाव के बाद होता और कांग्रेस की ही सर्कार सत्ता में होती, तो सायद ही सचिन को ये सम्मान मिलता , ये सब चुनाव की राजनीती है

Mere hisab se farak to padta hai. Olympics mei jaise hi India ne kuch medal jite hain to kaafi logon ka roojhan doosre khelon ki taraf hua hai.

Boxing mei jaise hi Vijender ne medal jeeta, kaafi youngester aab boxing ki taraf jaa rahe hain. Issi tarah wrestling mei bhi. Kaal ko India hockey mei koi medal laata hai to definitely kaafi change aayega. Issi tarah kal ko Major Dhayanchand ko Bharat Ratan milta hai to kaafi perception change hoga logon ka hockey ke liye.
 
1479474_546209142129836_1721398237_n.jpg
 
It is very unfortunate to hear such debates and doubt Sachin's commitments to the sport. It is immaterial and foolish to compare two legends in any way. Dhyanchand played in a different era than Tendulkar. Sachin has motivated and inspired not only Cricketers but most sportsmen of the country. His self-conduct reach beyond than sports. He inspires common people to dedicate and discipline themselves and stay grounded in tough and easy times. I think if Dhayanchad had been alive, he would have welcomed Sachin getting Bharat Ratna. Its good for sports and sportsmen. It will inspire generation to come to be sportsmen and to be sportsmen is the way to be a better human being oneself. Haters will be haters.

Congrats to Sachin!!
 
खेल के लिए बिकने का मतलब ये नहीं कि आदमी बिकाऊ है, आप राजपाल जी नौकरी करते होंगे और तनख्वाह भी लेते होंगे पर आप तो बिकाऊ नहीं हुए? आप अपना परिश्रम और अपनी सोच बेच रहे है और उसके लिए पैसे कमा रहे है ठीक उसी तरह सचिन अपना खेल बेच रहा है और पैसे कमा रहा है, ये काम है|

बिकाऊ तब होता सचिन अगर वो देश को हराने के लिए खेल बेचता :)


जी ! सचिन बिकाऊ ही है, इसने देश के लिए कभी क्रिकेट नहीं खेला , इसको जय-पराजय से कोई लेना-देना नहीं था, वो केवल अपने रिकॉर्ड की चिंता रखता था, जो कि अति शीघ्र विराट कोहली तोड़ देगा। सचिन ने जब भी कोई शतक लगाया है, अधिकतर उन मैचों में भारत को पराजय का सामना ही करना पड़ा है।


वैसे भी खेलों के लिए अलग से बहुत सारे पुरस्कार केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष रेवड़ी आवंटन किया जाता है तो भारत रत्न को खेलों में घसीटने की क्या आवश्यकता थी?


ये सब कांग्रेस की सस्ती एवं घटिया राजीनति है।


जनता सब जानती है समय आने पर (मई, २०१४) जनता करारा उत्तर देगी।
 
पता नहीं क्यूँ मुझे ये पढ़ के नरेंद्र मोदी कि याद आ गई, अपने लिए करना, रिकॉर्ड बनाना, पार्टी से ऊपर खुद को रखना, खैर आपकी सोच अप के साथ

वैसे अगर सचिन भाजपा से mp होते तो भी आप के ऐसे सुर होते?

जी ! सचिन बिकाऊ ही है, इसने देश के लिए कभी क्रिकेट नहीं खेला , इसको जय-पराजय से कोई लेना-देना नहीं था, वो केवल अपने रिकॉर्ड की चिंता रखता था, जो कि अति शीघ्र विराट कोहली तोड़ देगा। सचिन ने जब भी कोई शतक लगाया है, अधिकतर उन मैचों में भारत को पराजय का सामना ही करना पड़ा है।


वैसे भी खेलों के लिए अलग से बहुत सारे पुरस्कार केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष रेवड़ी आवंटन किया जाता है तो भारत रत्न को खेलों में घसीटने की क्या आवश्यकता थी?


ये सब कांग्रेस की सस्ती एवं घटिया राजीनति है।


जनता सब जानती है समय आने पर (मई, २०१४) जनता करारा उत्तर देगी।
 
Legend Maj Dhyanchand's greatness doesn't depend on Bharat Ratna.
But if we talk of modern times .. Shouldn't Bharat Ratna given to Kapil Dev, Sushil Kumar, Mary Kom prior to Sachin?

Don't be emotional .. think rational ! :)


It is very unfortunate to hear such debates and doubt Sachin's commitments to the sport. It is immaterial and foolish to compare two legends in any way. Dhyanchand played in a different era than Tendulkar. Sachin has motivated and inspired not only Cricketers but most sportsmen of the country. His self-conduct reach beyond than sports. He inspires common people to dedicate and discipline themselves and stay grounded in tough and easy times. I think if Dhayanchad had been alive, he would have welcomed Sachin getting Bharat Ratna. Its good for sports and sportsmen. It will inspire generation to come to be sportsmen and to be sportsmen is the way to be a better human being oneself. Haters will be haters.

Congrats to Sachin!!
 
Merey hisaab se bharat RATNA Sachin ko jarur milna chahiye..per khiladiyon ko Bharat ratna dene ki shuruaat ab se nahi, 20 saal pehle se honi chahiye thi..That's the factor causing a nuisance about our B....Y Government..
 
Back
Top