Expenses on Kasab: This is Bizarre!

मुंबई। 26/11 /2008 को मुंबई पर हुए आंतकी हमले में पकड़े गए आंतकवादी अजमल कसाब के जन्मदिन पर आतंकियों ने सीरियल ब्लास्ट करके मुंबई को फिर से दहला दिया है।
गौरतलब है कि तीन दिन तक मुंबई को दहलाने वाले इस पाकिस्तान मूल के आंतकवादी को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है और फिलहाल यह मुंबई की एक जेल में बंद है। मुंबई दहलाने के लिए कसाब और उसके साथियों ने समुद्र के रास्ते यहां प्रवेश किया था और इन्होंने ताज होटल सहित कई इलाकों पर तीन दिनों तक आतंक फैलाया था। इस वीभत्स हमले में कई निर्दोष लोग मारे गए थे और पूरा देश सकते में आ गया था।
आज 13 जुलाई 2011 को भी शहर के झेवरी बाज़ार और दादर में एक ही समय में अलग-अलग कई धमाके हुए हैं। झवेरी बाज़ार की खाऊ गली, दादर और ओपेरा हाउस में धमाके हुए हैं।
झवेरी बाज़ार के खाऊ गली में धमाका हुआ है, जबकि दादर में एक टैक्सी में धमाका हुआ है। ओपेरा हाउस के प्रसाद चेंबर में भी धमाका हुआ है।
धमाकों के बाद मुंबई सहित पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय के अनुसार धमाकों में आतंकियों के हाथ होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। धमाकों में आईडी का इस्तेमाल होने की बात सामने आ रही है।
ब्लास्ट में घायलों और हताहतों की जानकारी के लिए मुंबई पुलिस द्वारा जारी इन 22621855 22621983, 22625020, 22641449, 22620111 आपातकालीन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
 
Back
Top