upendersingh
New member
यह फुटबॉल का विश्व कप हो रहा है या क्रिकेट का???
मैं विश्व कप फुटबॉल के मैच अमूमन नॉकआउट चरण से देखना पसंद करता हूं, क्योंकि तब तक एक तो हल्की टीमें बाहर हो चुकी होती हैं और साथ ही मैच भी हर हालत में नतीजे तक पहुंचते हैं. मैंने यूं ही कल-परसों कुछ मैच देखे तो खाली स्टेडियम देखकर मैं तो हैरान रह गया. विश्व कप फुटबॉल के मैच और स्टेडियम पूरी तरह से भरे हुए नहीं, मैंने ऐसा अपनी जिंदगी में पहली बार देखा और मुझे क्रिकेट के मैचों की याद आ गई. मेरे ख्याल से साउथ अफ्रीका में विश्व कप करवाने का फीफा का फैसला गलत था.