Humor from Jatland desert

Status
Not open for further replies.

dndeswal

Active member
(This post is in Devanagari script. If there is difficulty in reading the text, there is need to install ‘Mangal’ font.)
.
बागड़ के किस्से

यह भी पुरानी बात है । रोहतक जिले के रिवाड़ी-खेड़ा गांव के एक पहलवान की शादी महेन्द्रगढ़ जिले के एक गांव में हो गई । उस रेगिस्तानी इलाके को आम तौर पर 'बागड़' कहा जाता है ।

पहले ससुराल में बटेऊ कई-कई दिन रुकते थे । जब पहलवान साहब ससुराल गए तो पहले दिन शाम को उसके लिए खीर बनवाई गई । उसकी सास ने थाली आगे रख दी और बोली, "बेटा कितने ढींगे घालूं?" [बागड़ में लकड़ी के चम्मच ('डोऊ') को 'ढींगा' कहते हैं]

पहलवान ने सोचा 'ढींगा' तो किसी बड़े से बर्तन का नाम होगा, बोला - "बस, कुल दो ढींगे घाल दे" । पहलवान को सिर्फ दो चम्मच खीर नसीब हुई और रात भर भूख से तड़फता रहा ।

दूसरे दिन उसके लिए दलिया बनाया गया । सास दलिया की देगची उठा लाई और डोऊ को उसमें डालकर पूछने लगी - "बेटा कितने ढींगे घालूं?" पहलवान ने सोचा कि देगची में तो खीर होगी । फट जवाब दिया : "ईब तै दो सौ ढींगे घाल दे" !!

और फिर अगले टाइम कुछ मोटी-मोटी रोटियां मिली और साथ में सब्जी । पहलवान ने सब्जी की शक्ल देखी तो समझ में नहीं आया कि ये सब्जी है किस चीज की । पूछने पर सास ने जवाब दिया - "बेटा, यो तै खेल्लरां का साग सै" । (उस इलाके के लोग गर्मी में ककड़ी को काटकर सुखा लेते हैं और बाद में उसे सब्जी के तौर पर उबाल लेते हैं - सूखी हुई ककड़ी को ‘खेल्लर’ कहते हैं)

पहलवान ने जब " खेल्लरां का साग" खा कर देखा तो न्यूं बोल्या - "न्यूं लागै सै अक चिड़स (चमड़े की मशक) काट राखी सै" !!

*****

एक और किस्सा बागड़ का । एक मुसाफिर पैदल जा रहा था । प्यास लगी थी - रास्ते में देखा कि एक औरत कूंऐं पर पानी भर रही है। उसने जब पानी मांगा तो उस औरत ने रस्सी से बंधी बाल्टी कूंऐं में डालकर रस्सी का दूसरा सिरा उस मुसाफिर को पकड़ा दिया और उससे रस्सी पकड़कर आगे चलने को कह दिया । वहां कूंऐं का पानी बहुत गहराई पर होता है । मुसाफिर चलता-चलता जब कोई 100 गज दूर पहुंच गया तब कहीं पानी की बाल्टी ऊपर आई । औरत ने पुकारा - उल्टे आ जाओ, पानी पी लो । मुसाफिर बोला - " ईब तै आगले गाम में जा कै ए पी ल्यूंगा ।" !!!
.
 
hahahahaha...ye haryanvi/ rajasthani vocabulary ke kisse mere saath to aam-taur par hote rahte hain...and that's why with me all my relatives like to speak in typical haryanvi/ rajasthani to laugh...and sometimes that make me feel embarrass when they don't stop doing this..:o ...hehehe...but kuch kuch words seekhti rahti hun aise :D
 
Deswal saheb,

pahalwan gelyan ta jo bani soo bani.. rukhi-sookhi te milti rahi usne..

per is bichaare baagad ke tisaaye ne bera na kit jaa ke paani naseeb hoya hoga..

bahut badhiya donu ke donu.. ek baat aur.. bahut se isse puraane word hain apne, jo ib log kade use naa karte.. arr mhaare jisi naye jamaat unne kati bhool rhi sai.. per aapke kisse padh kene mhaari bi haalat kimme sudhar jyaagi..

--Manu.
 
bahut badhiya donu ke donu.. ek baat aur.. bahut se isse puraane word hain apne, jo ib log kade use naa karte.. arr mhaare jisi naye jamaat unne kati bhool rhi sai.. per aapke kisse padh kene mhaari bi haalat kimme sudhar jyaagi..

--Manu.

You are right Manu. Compilation of Haryanavi Dictionary is a step in that direction. In Haryanavi dictionary at Wiki Section, my own contributiion is about 80% whereas all members are free to contribute in it. See Haryanavi Language page at the following link:

http://www.jatland.com/home/Haryanavi_Language

Feel free to contibute desi words if not found in dictionary. All see my thread The treasure of ‘desi’ words.
.
 
Status
Not open for further replies.
Back
Top