rajpaldular
Active member
आदरणीय राष्ट्रप्रेमी भाइयों और बहनों
भारतीय संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली (Indian Parliamentary Democratic System)
अंग्रेजों का शासन जब पूरे संसार में चल रहा था अंग्रेजों ने दास देशों के तीन प्रकार के ग्रुप बनाये थे. एक ग्रुप था कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलॅंड का, ये कहलाती थी Self Governing Colonies, अर्थात ये देश कुछ-कुछ अपने हित के क़ानून भी बना सकते थे, परन्तु अधिक कानून अंग्रेज ही बनाते थे, दूसरा ग्रुप था, सिलोन (श्रीलंका), मौरीसस, सूरीनाम, वेस्ट इंडियन देशों, आदि का, ये कहलाती थी, Crown Colonies, और तीसरे ग्रुप में भारत ( पाकिस्तान और बांग्लादेश ) था, ये कहलाती थी Depending Colonies, ये दासता का सबसे खराब सिस्टम था, इसमें ये होता था कि हमको अपने लिए, अपने देश के लिए, अपनी व्यवस्थाओं के लिए कुछ भी करने का अधिकार ही नहीं था, कोई कानून नहीं बना सकते थे हम, सब कुछ अँग्रेज़ों के हाथ मे था, अर्थात हम पूर्ण रूप से अँग्रेज़ों के Dependent थे. अंग्रेजों ने अपनी सरकार 1760 में स्थापित की थी भारत में, किन्तु वो कंपनी की सरकार थी, अंग्रेजों की सरकार नहीं थी वो, पर छोटे-मोटे कानून उन्होंने उसी समय से बनाना आरंभ कर दिया था और उस समय से लेकर 1947 तक अंग्रेजों ने जो 34735 कानून बनाये थे. उन्होंने जो व्यवस्था बनाई थी हमें दास बनाने के लिए, हमारे ऊपर शासन करने के लिए, दुर्भाग्य से आज भी हमारे देश में सब के सब कानून, सब की सब व्यवस्थाएं वैसे की वैसे ही चल रहीं हैं जैसे अंग्रेजों के समय चला करती थीं.
जब हमारे देश में अंग्रेजों का शासन था तो हमारे जितने भी क्रन्तिकारी थे उन सबका मानना था कि भारत की निर्धनता, भुखमरी और बेकारी तभी समाप्त होगी जब अंग्रेज यहाँ से जायेंगे और हम हमारी व्यवस्था लायेंगे, हम उन सब तंत्रों को उखाड़ फेकेंगे जिससे निर्धनता, बेकारी, भुखमरी उत्पन्न हो रही है. पर हुआ क्या ? हमारे देश में आज भी वही व्यवस्था चल रही है जो अंग्रेजों ने निर्धनता, बेकारी और भुखमरी उत्पन्न करने के लिए चलाया था. क्रांतिकारियों का सपना बस सपना बन कर रह गया लगता है. भारत के लोग व्यवस्था की खामियों के बारे में बात नहीं करते हैं अपितु अपनी जनसँख्या को गाली देते हैं, जब कि ये कोई समस्या नहीं है, समस्या वहां से आरंभ होती जब हम अपने संसाधनों का बंटवारा अपने लोगों में न्यायपूर्ण विधि से नहीं कर पाते हैं. जिस जनसँख्या के लिए समान बंटवारा होना चाहिए जैसा कि हमारे संविधान में लिखा हुआ है, वो नहीं हो पाया है हमारे देश में. यूरोप और अमेरिका में संसाधनों का समान बंटवारा आप पाएंगे परन्तु हमारे यहाँ नहीं. यूरोप और अमेरिका में भी भारत की ही तरह टैक्स लिया जाता है किन्तु वहां जब टैक्स को व्यय किया जाता है तो वो Per capita Distribution के हिसाब से होता है. Collection यदि per capita के हिसाब से है तो distribution भी per capita के हिसाब से है परन्तु भारत में collection तो per capita के हिसाब से है परन्तु distribution, per capita के हिसाब से नहीं है. यदि ये distribution, per capita के हिसाब से होता तो छत्तीसगढ़ में, बिहार में, झारखण्ड में, ओड़िसा में इतनी भयानक निर्धनता नहीं होती. तो अपने यहाँ समस्या जनसँख्या से नहीं उस व्यवस्था से है जो ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न करती हैं एवं हमारी व्यवस्था कैसी निकम्मी और नाकारा है उसका ताजा उदहारण मैं आपको देता हूँ. आप पजाब जाएँ,हरियाणा जाएँ तो आप देखेंगे कि FCI का जो गोदाम होता है वहां अनाज इतना अधिक होता है कि उनको रखने की जगह नहीं होती है बोरे के बोरे अनाज खुले में पड़े होते है और उसको या तो चूहे खाते रहते हैं या सड़ रहे होते हैं. आपको स्मरण होगा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि" इन अनाजों को उन निर्धनों के बीच क्यों नहीं वितरित किया जा रहा है जो क्षुधा से मर रहे हैं" परन्तु वो आज तक नहीं हो पाया. ऐसा क्यों हुआ ? क्योंकि हमारे पास वैसा कोई distribution system नहीं है और साथ ही साथ हमारे देश के नेता नहीं चाहते कि निर्धनता समाप्त हो क्योंकि निर्धनता और निर्धन समाप्त हो जायेंगे तो इन नेताओं का झंडा कौन ढोयेगा, नारे कौन लगाएगा, उनकी सभाओं में कौन जायेगा ? इसलिए इन नेताओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी कोई मायने नहीं रखता.
भारत सरकार की विफलता का एक दूसरा उदाहरण देता हूँ, भारत की सरकार ने 1952 से एक पंचवार्षिक योजना आरंभ की जो औसतन 10 लाख करोड़ का होता है. अभी तक हमारे देश में ग्यारह पंचवार्षिक योजनायें लागू हो चुकी हैं, अर्थात अभी तक हमारी सरकार 110 लाख करोड़ रूपये व्यय कर चुकी है एवं निर्धनता, बेकारी, भुखमरी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. अंग्रेज जब थे तो ऐसी कोई योजना नहीं थी इस देश में क्योंकि वो विकास पर कुछ भी व्यय नहीं करते थे और तब हमारी निर्धनता नियंत्रण में थी परन्तु जब से हमने पंचवार्षिक योजना आरंभ की, हमारी निर्धनता भयंकर रूप से बढ़ने लगी और बढती ही जा रही है कहीं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. यदि भारत सरकार उन पैसों को (जिसे उसने इन पंचवार्षिक योजनायों पर व्यय किया) सीधा हमारे लोगों को बाँट देती तो आज एक-एक भारतीय के पास नौ-साढ़े नौ लाख रूपये तो होते ही (मैं एक व्यक्ति की बात कर रहा हूँ एक परिवार की नहीं) और सभी भारतीय कम से कम लखपति तो होते ही.
भारत की समस्या यहाँ की जनसँख्या नहीं है, यहाँ के लोग नहीं हैं, यहाँ की जातियां नहीं हैं, यहाँ के धर्म नहीं हैं अपितु हमारा तंत्र है जिसको हम सही से नहीं चला पाते अथवा कहें कि हमको चलाना नहीं आता. हमने जो व्यवस्था अपनाई है वो दुर्भाग्य से अंग्रेजों की है और अंग्रेजों ने ये व्यवस्था अपनाई थी भारत में निर्धनता, बेकारी, भुखमरी उत्पन्न करने के लिए. आप कहेंगे कि अंग्रेजों ने कौन सी व्यवस्था हमको दी? जिसको हम संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली (Parliamentary Democratic System) कहते हैं वो अंग्रेजों की देन हैं हमें. इसी तंत्र को इंग्लैंड में वेस्टमिन्स्टर सिस्टम कहते हैं, इसी तंत्र को गाँधी बाँझ और वैश्या कहा करते थे (इसका अर्थ तो आप समझ गए होंगे) . और यूरोप का ये लोकतंत्र निकला कहाँ से है ? तो वो निकला है डाइनिंग टेबल से, जी हाँ खाने की मेज से यूरोप का लोकतंत्र निकला है. राजनीति शास्त्र के विद्यार्थी यदि इस पत्र का पठन कर रहे होंगे तो तुरंत समझ जायेंगे, क्योंकि हमारे यहाँ राजनीति शास्त्र में ये पढाया जाता है और 100 नंबर के प्रश्नपत्र में इस पर बीस नंबर का प्रश्न आता है कि "बताइए कि यूरोप का प्रजातंत्र कहाँ से निकला ? विस्तार से वर्णन कीजिये ". तो उसका उत्तर है ----यूरोप का प्रजातंत्र डाइनिंग टेबल से निकला है, खाने की मेज से यूरोप के प्रजातंत्र का प्रारंभ हुआ है. अब खाने की मेज तो निजी जीवन का भाग है और लोकतंत्र सार्वजानिक जीवन का भाग है, तो निजी जीवन में जो कुछ आप डाइनिंग टेबल पर करते हैं, वही आप सार्वजानिक जीवन में करने लगे तो उसी को संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली कहते हैं, दुर्भाग्य से इसी संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को हमने अपना लिया है, हमने इसका आविष्कार अपने देश में नहीं किया और अंग्रेजों ने ये जो संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली हमें दी है वो कहीं से भी न संसदीय है और न लोकतांत्रिक है अपितु वो 100% Aristocratic System है. आप कहेंगे कि वो कैसे ? मैं बताता हूँ.
Contd.