Janamashtami ki Badhayi :)

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सभी को हार्दिक बधाई एअव्म शुभ कामनाएं ... भगवान् कृष्ण आपके जीवन मे आनंद और उल्लास लेकर आये आपके सब दुःख दूर हो जाये आप हमेशा स्वस्थ और सुंदर बने रहे ...जय श्री कृष्णा .....
 
माडा सा भगती सागर (कॉपी पेस्ट)


मत लियो शाम अवतार जमाना तेरा मजाक उडाएगा
पोप ट्यून के शोर में कोण मुरली पर ध्यान लगाएगा

नन्द यशोदा नहीं रहे अब हो गए मम्मी डैडी
बाल गोपाल भी खो गए हो गए सरे चिंटू केडी
मेकअप करके राधा चलती हो दो घंटे में रेडी
नए फैशन के सैंडिल पहने उची उची एडी
मथुरा और वर्न्दावन की हालत देख पछतायेगा
मत लियो शाम अवतार जमाना तेरा मजाक उडाएगा

पेकिंग वाले दूध दही खा नहीं तू पायेगा
पुलिस के डंडे लगेंगे जो माखन आज चुराएगा
आज कल की गोपियों को देख तू शर्मायेगा
छोटे छोटे वस्त्र पहने अब तू क्या उठाएगा
नहीं मिले जमना का किनारा तू बाथरूम में नहायेगा
मत लियो शाम अवतार जमाना तेरा मजाक उडाएगा

गौ माता की सेवा आज हमने करनी छोड़ दी
हांड़ी दूध दही वाली आज हमने फोड़ दी है
लकड़ी वाली आज पुराणी तेरी बंसी तोड़ दी है
प्यार प्रेम की सारी कहानी आज तोड़ मरोड़ दी है
हवा हो गयी प्रदूषित तू घुट घुट के मर जायेगा
मत लियो शाम अवतार जमाना तेरा मजाक उडाएगा
 
Last edited:
Back
Top