sanjeev_balyan
New member
Great all rounder Kapil dev Nikhanj has joined TA. News from BBC
कपिल देव बने लेफ़्टिनेट कर्नल...
वनडे क्रिकेट का विश्व कप जीतनेवाली भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव को प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल बनाया गया हैं.
इस महान आलराउंडर को बुधवार को एक समारोह में थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की.
थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने प्रादेशिक सेना की वर्दी पहने कपिल के सीने पर लेफ़्टिनेंट कर्नल के स्टार लगाए.
""क्रिकेट खेलने के दौरान मैंने सफेद जर्सी में देश की सेवा की थी और अब हरी वर्दी में देश सेवा की अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहा हूँ""
कपिल देव
इस अवसर पर कपिल ने कहा कि वो देशसेवा की अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
कपिल का कहना था,'' क्रिकेट खेलने के दौरान मैंने सफेद जर्सी में देश की सेवा की थी और अब हरी वर्दी में देश सेवा की अपनी दूसरी पारी शुरू कर रहा हूँ.''
उनका कहना था,'' मैंने जिस जोश के साथ क्रिकेट खेलते हुए देश की सेवा की थी, उसी जोश के साथ मैं इस हरी वर्दी में भी देश की सेवा करूंगा. मुझे गर्व है कि मुझे इस पद के काबिल समझा गया.''
कपिल देव को पंजाब रेजीमेंट की 150 प्रादेशिक सेना बटालियन में लेफ़्टिनेंट कर्नल के रूप में शामिल किया गया है.
इस समारोह में कपिल देव के परिजन भी मौजूद थे.