Khap ki kahani, ruphale parde par

vijay123

New member
http://aajtak.intoday.in/story.php/content/view/32287/9/76

जातीय परिषदों के रूप में प्रख्यात खाप पंचायतों की प्रभुसत्ता एवं हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गांवों में सामाजिक प्रतिष्ठा संबंधी हत्याओं को लेकर इनकी भूमिका से प्रभावित हुए बिना बालीवुड भी नहीं रह पाया. खाप पंचायत पर निर्माता-निर्देशक अजय सिन्हा एक फिल्म बना रहे हैं. फिल्म के मुख्य कलाकारों में ओमपुरी, युविका चौधरी, गोविंद नामदेव, मोहनीश बहल और मनोज पहवा हैं. फिल्म के इस वर्ष अगस्त तक प्रदर्शित होने की संभावना है.
सिन्हा ने बताया कि सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ी हत्याएं कुछ समय से समाचारपत्रों में छाई हुई हैं. ऐसी घटनाएं देश की राजधानी के 50 किलोमीटर के आस पास हो रही हैं. मैं इस मुद्दे को लोगों के सामने लाना चाहता हूं. हालांकि मेरी कहानी काल्पनिक घटना पर आधारित है, लेकिन यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है.
‘अस्तित्व’ एवं ‘घर एक सपना’ जैसे धरावाहिकों को निर्देशित कर चुके सिन्हा की बालीवुड में फिल्म ‘स्टाप’ से शुरुआत होगी.
सिन्हा ने कहा कि ओमपुरी खाप के मुखिया बने हैं. गोविंद एक कट्टरवादी व्यक्ति का चरित्र निभा रहे हैं जबकि मनोज सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते मौत की शिकार हुई लड़की के पिता की भूमिका निभा रहे हैं.
 
जैसी इस फिल्म की स्टार कास्ट है, उसके हिसाब से तो ऐसा लगता है कि अजय सिन्हा अपने खुद के देखने के लिए यह फिल्म बना रहा है...
बाकी देखो क्या बनाता है और जाटों की कैसी छवि इस फिल्म में प्रस्तुत करता है...कुल मिलाकर कहें तो बढ़िया है....
 
Back
Top