anuragsunda
Member
आज शिकायत की है कुदरत ने इन्सान से,
मुँह मोड़ लिया है इन्सान ने उसकी फ़रियाद से।
कभी बाढ़ उसका फरमान सुनाने आयी,
तो कभी आग की लपटों ने खबर करायी।
कुदरत से मजाक का इन्सान को देना होगा हिसाब,
बिछा राखी है उसने अब सूखे की बिसात।
सुनामी भी दस्तक देने आई उसकी चौखट पर,
पर सिकन तक नहीं आई अभी तक उसके माथे पर।
अब तो नदियाँ भी खौफ खाने लगी है इंसान का,
बदल रही है नित नया रास्ता अपनी पहचान का।
फिक्र हो चली है कुदरत को कब होगी उसकी फ़रियाद स्वीकार,
सुनने लगा है उसको प्रलय का हाहाकार, प्रलय का हाहाकार।।