Jat M P from Madhya Pradesh
Rao Uday Pratap Singh (Jat Gotra -
Indolia) (राव उदयप्रताप सिंह) is present M P from Lok Sabha seat Hoshangabad. Rao Uday Prartap Singh had won the Assembly seat for the first time in December 2008. He had won the Lok Sabha seat also for the first time from Hoshangabad in 15 th Loksabha.
He is from village Lolaria (लोलरिया) in Tendukheda tahsil in Narsinghpur district in Madhya Pradesh.
जीवन परिचय
नरसिंहपुर जिले के छोटे से गांव
लोलरी के निवासी युवा कांग्रेस नेता राव उदयप्रताप सिंह होशंगाबाद-नरसिंहपुर क्षेत्र के सांसद चुने गए हैं । कांग्रेस की राजनीतिक उठा पठक के चलते, प्रत्याशी घोषित करने की अंतिम क्षण में उदयप्रताप को प्रत्याशी बनाया गया और वे होशंगाबाद-नरसिंहपुर क्षेत्र को भाजपा का गढ होने का मिथक तोडते हुए सांसद चुने गए। छात्र जीवन ने राजनीति की शुरूआत करने वाले उदयप्रताप सिंह अब तक कोई चुनाव नहीं हारे हैं।
राव उदयप्रताप सिंह के लिए जीत शायद ईश्वरीय वरदान है, यही कारण है कि अब तक किसी चुनाव में उनकी पराजय नहीं हुई। लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान उदयप्रताप सिंह ने इटारसी में आयोजित एक आमसभा में खुली घोषणा की थी कि यदि वे यह चुनाव नहीं जीते तो भविष्य में कोई चुनाव नहीं लडेगे।
पहला चुनाव बरमान कॉलेज में जीता
राव उदयप्रताप सिंह ने अपना पहला चुनाव 1985 में सागर यूनिवर्सिटी से संबद्ध बरमान कॉलेज के अध्यक्ष के रूप मे जीता था। छात्र राजनीति में सक्रिय रहने के बाद उदय प्रताप ग्रामीण स्तर पर भी राजनीति में सक्रिय रहे। इसके बाद उन्होंने 1994 में नरसिंहपुर जिले के चांवर पाठा जनपद के अध्यक्ष के रूप में विजयश्री हासिल की।
तेंदूखेडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने
इसके बाद 2008 में संपन्न विधानसभा चुनाव में नवगठित तेंदूखेडा विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने भाजपा के बाहुबली नेता संजय शर्मा को शिकस्त देकर विधायक का ताज हासिल किया। उदयप्रताप सिंह विधायक के रूप में क्षेत्र की जनता की सेवा में जुटे ही थे कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें अचानक लोकसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बना दिया।
सांसद निर्वाचित
उदयप्रताप सिंह 2009 में सांसद निर्वाचित हुए। कांग्रेस प्रत्याशी राव उदय प्रताप सिंह ने भाजपा के रामपाल सिंह को 19 हजार 245 वोट से हराया। कांग्रेस की यह जीत इतिहास मानी जा रही है। 1984 में इंदिरा लहर के दौरान कांग्रेस के रामेश्वर नीखरा ने भाजपा के नगीन कोचर को 70, 579 मतो से हराया था।
लोकसभा चुनाव में विजयी रहे कांग्रेस प्रत्याशी उदयप्रताप सिंह ने कहा है कि किसानों की समस्याओं का निराकरण मेरी प्राथमिकता रहेगी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उदय प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के बेरोजगारों के लिए उद्योगों की स्थापना कराना भी उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा। लोकसभा चुनाव में विजयी हुए किसान पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी राव उदयप्रताप सिंह किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराएंगे।
जाट लैंड विकी पर पढें
http://www.jatland.com/home/Rao_Uday_Pratap_Singh