Meerut Riots of May, 1987

Status
Not open for further replies.
मलियाना-हाशिमपुरा भूल सकते हैं तो गुजरात क्यों नहीं: नकवी

नदीम, लखनऊ भाजपा मुसलमानों को मनाने निकली है। इस मिशन की कमान पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुस्लिम बहुल रामपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके मुख्तार अब्बास नकवी के हाथ में हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपनी सक्रियता और उलमा से संवाद बढ़ाया है। मुस्लिम बहुल इलाकों में उनके दौरे भी लगने जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ रहे हैं कि आम मुसलमान भाजपा को पसंद नहीं करता और रातोंरात उसकी सोच भी नहीं बदली जा सकती। शनिवार को मुख्तार अब्बास नकवी लखनऊ में थे। उन्होंने कई बड़े मदरसों के शिक्षकों से संपर्क कायम किया। वादा भी किया कि अगली बार जब वह लखनऊ आएंगे तो उनके मदरसे भी जाएंगे। इस दौरान खास बातचीत में नकवी ने कहा-हम मुसलमानों को यह समझाने के लिए निकले हैं कि देश की दो सबसे बड़ी पार्टियों में से एक भाजपा से अदावत उनके लिए फायदेमंद नहीं हो सकती। गांठ बांध कर बैठे तो काम नहीं चलेगा। वह यह कहने से भी नहीं हिचकते कि अगर मुसलमान कांग्रेस शासनकाल में हुए मलियाना और हाशिमपुरा के कत्लेआम को भूल सकते हैं तो उन्हें एक बार हुए गुजरात के दंगों को भी भूलने की कोशिश करनी चाहिए। भाजपा उपाध्यक्ष ने इस बात से इंकार किया मुसलमानों को लेकर उनकी पार्टी में कोई अविश्वास है। मुसलमान भाजपा को वोट क्यों दें? इसके जवाब में उन्होंने कहा-मुसलमान भाजपा को वोट नहीं करता। उसके बावजूद नौ राज्यों में भाजपा की सरकार चल रही है। उप्र में सरकार बन चुकी है। केंद्र में भी गठबंधन की ही सही, लेकिन सरकार तो बनी ही। ऐसे में मुसलमान भाजपा को अपना दुश्मन मानकर अपना ही तो नुकसान कर रहा है। भाजपा मानती है कि भारतीय मुसलमान पेड़ पर बैठी कोई चिडि़या नहीं है कि जिसे डराकर भगाया जा सके।
 
Status
Not open for further replies.
Back
Top