इंटरव्यू औपचारिकता, चयन पक्का : अजय चौटाला
Posted On September - 19 - 2012
चंडीगढ़, 19 सितम्बर (हप्र)। इनेलो के प्रधान महासचिव व डबवाली के विधायक डॉ. अजय ङ्क्षसह चौटाला ने हरियाणा की हुड्डा सरकार पर प्रभावशाली लोगों के पारिवारिक सदस्यों व करीबी लोगों को सरकारी नौकरियां देने का आरोप लगाया है। इनेलो विधायक ने कहा कि हुड्डा सरकार ने पीटीआई भर्ती घोटाले पर हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले और सरकार व आयोग को लगाई गई फटकार से कोई सबक नहीं सीखा है बल्कि पहले से भी ज्यादा धांधलियों पर सीधे-सीधे उतर आई है। आज यहां जारी एक बयान में अजय ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा इसी सप्ताह हूडा के सहायक सम्पदा अधिकारी के पद पर इंटरव्यू किए जाने हैं। चौटाला ने दावा करते हुए कहा कि ये इंटरव्यू तो केवलमात्र औपचारिकता है जबकि इन पदों के लिए भर्ती किए जाने वाले उम्मीदवारों की सूची पहले से ही तैयार की जा चुकी है। उन्होंने तीन उम्मीदवारों के नाम एवं रोल नम्बर तक मीडिया में सार्वजनिक किए हैं। अजय की बात को अगर सही मानें तो इस भर्ती में हजकां से कांग्रेस में शामिल हुए एक नेताजी के रिश्तेदार, हरियाणा विधानसभा के एक पूर्व स्पीकर का संबंधी तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के निकट संबंधियों का चयन हो सकता है। उनका आरोप है कि सरकार अपने चेहतों को नौकरी पर लगाने के लिए सारे कायदे-कानून व मर्यादाएं ताक पर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भॢतयों के नाम पर हो रहे इस घोटाले के बारे में पिछले हफ्ते ही पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को तीखी फटकार लगाते हुए न सिर्फ 1983 पीटीआई शिक्षकों की भर्ती रद्द कर दी थी बल्कि आयोग के चेयरमैन जो उस समय नंदलाल पूनिया थे और मुख्यमंत्री हुड्डा के करीबी रिश्तेदार हैं, के खिलाफ भी तीखी प्रतिकूल टिप्पणियां की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने नायब तहसीलदार, पुलिस इंस्पेक्टर, सहायक नगर योजनाकार, एलवीओ और कृषि विपणन बोर्ड में सहायक सचिव के पद पर की गई भॢतयों के दौरान भी चयन से पहली ही सरकार के चेहतों के नाम उजागर किए थे, जो बाद में सही साबित हुए। अजय ने कहा कि हुड्डा सरकार भॢतयों के नाम पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।