My dog on Facebook !!

dndeswal

Active member
भई, आजकल गर्मा-गर्मी कुछ कम है जाटलैंड पर - मामला कुछ नरम सा चल रहा है ।

किसी ने मुझे ई-मेल पर forward किया है नीचे वाला किस्सा । आप भी पढ़ लो - थोड़ा टाइम पास हो जायेगा ।


मेरा कुत्ता भी फेसबुक पर है

काम वाली बाई
एक दिन अचानक
काम पर नहीं आई
तो पत्नी ने फोन पर डांट लगाईं
अगर तुझे आज नहीं आना था
तो पहले बताना था

वह बोली -
मैंने तो परसों ही
फेसबुक पर लिख दिया था क़ि
एक सप्ताह के लिए गोवा जा रही हूँ
पहले अपडेट रहो
फिर भी पता न चले तो कहो

पत्नी बोली =
तो तू फेसबुक पर भी है
उसने जवाब दिया -
मै तो बहुत पहले से फेसबुक पर हूँ
साहब मेरे फ्रेंड हैं !

बिलकुल नहीं झिझकते हैं
मेरे प्रत्येक अपडेट पर
बिंदास कमेन्ट लिखते हैं
मेरे इस अपडेट पर
उन्होंने कमेन्ट लिखा
हैप्पी जर्नी, टेक केयर,
आई मिस यू, जल्दी आना
मुझे नहीं भाएगा पत्नी के हाथ का खाना

इतना सुनते ही मुसीबत बढ़ गयी
पत्नी ने फोन बंद किया
और मेरी छाती पर चढ़ गयी
गब्बर सिंह के अंदाज़ में बोली -
तेरा क्या होगा रे कालिया !
मैंने कहा -देवी !
मैंने तेरे साथ फेरे खाए हैं
वह बोली -
तो अब मेरे हाथ का खाना भी खा !

अचानक दोबारा फोन करके
पत्नी ने काम वाली बाई से
पूछा, घबराये-घबराए
तेरे पास गोवा जाने के लिए
पैसे कहाँ से आये ?

वह बोली- सक्सेना जी के साथ
एलटीसी पर आई हूँ
पिछले साल वर्माजी के साथ
उनकी कामवाली बाई गयी थी
तब मै नई-नई थी
जब मैंने रोते हुए
उन्हें अपनी जलन का कारण बताया
तब उन्होंने ही समझाया
क़ि वर्माजी की कामवाली बाई के
भाग्य से बिलकुल नहीं जलना
अगले साल दिसम्बर में
मैडम जब मायके जायगी
तब तू मेरे साथ चलना !

पहले लोग कैशबुक खोलते थे
आजकल फेसबुक खोलते हैं
हर कोई फेसबुक में बिजी है
कैशबुक खोलने के लिए कमाना पड़ता है
इसलिए फेसबुक ईजी है

आदमी कंप्यूटर के सामने बैठकर
रात-रातभर जागता है
बिंदास बातें करने के लिए
पराई औरतों के पीछे भागता है

लेकिन इस प्रकरण से
मेरी समझ में यह बात आई है
क़ि जिसे वह बिंदास मॉडल समझ रहा है
वह तो किसी की कामवाली बाई है
जिसने कन्फ्यूज़ करने के लिए
किसी जवान सुन्दर लड़की की फोटो लगाईं है
सारा का सारा मामला लुक पर है
और अब तो मेरा कुत्ता भी फेसबुक पर है !!


.

​
 
भोत बढ़िया स देशवाल जी | आज की वास्तु स्थिति नु-ए होरी स |

बात रही गर्मी की तो कई आछे बन्दे तो आपने जाटलेंडर ने- ए भजा दिए ,कोहनी मार -मार के | ते इब्ब लिखेगा कुण ? ९५% तो केवल पढ़न आवीं सें | २ % कोहणी मारण आवें सें | एर ३% लिखें सें कीमे ढंग का | तो फेर जाटलेंड सिली तो होवे-ए गी |
 
Baat te nue ki nye hai Deshwal Ji. Manne kae saal pahelya facebook pe account banaya tha jib ya chali chali thi ... India aae pachey tem milya na er de-activate hogya account. Jis te bhi baat hon nue boojh le ek facebook pe nahi hai kya ... maka re chore ke photo bhej de ... jawab aya - "Bhai facebook par upload kar diye hein dekh lena" ... ha ha ...

Kati nassa ke ada di er mein bhi activate hoya iss hafte .... dekhya te JL aale mare batte sare ee te jamme baithey sein ... Asal mein social networking niji jindagi mein khatam hoti ja rahi hai ... this is the reason why internet social networking is getting more and more space ....
 
बहुत बढ़िया देसवाल साब,
आपके लिखे हुए नाटक पढ़े,,''........कादयान खप'' और''........ महम चौबीसी'' आले ,,,बहुत ही उम्दा लिख राखे है सर जी,,सुवाद आ गया पढ़ के ने ...!!!
 
Baat te nue ki nye hai Deshwal Ji. Manne kae saal pahelya facebook pe account banaya tha jib ya chali chali thi ... India aae pachey tem milya na er de-activate hogya account. Jis te bhi baat hon nue boojh le ek facebook pe nahi hai kya ... maka re chore ke photo bhej de ... jawab aya - "Bhai facebook par upload kar diye hein dekh lena" ... ha ha ...

Kati nassa ke ada di er mein bhi activate hoya iss hafte .... dekhya te JL aale mare batte sare ee te jamme baithey sein ... Asal mein social networking niji jindagi mein khatam hoti ja rahi hai ... this is the reason why internet social networking is getting more and more space ....


ठीक कहै सै, जीतू । एक बै दीपक सेजवाल ने मेरे को कह दिया अक Orkut के मेम्बर बन जाओ । मैं बण-ग्या । कुछ दिन तै तमाशा देख्या - ईब तै कई साल तैं खोल कै भी ना देख्या ।

कई बै कोए खाम-खां की ई-मेल आ ज्यां सैं अक फलाना-फलाना आपका friend बणना चाहवै सै - बोलो Yes or No. मैं तै No लिख दूं सूं । एक बै Yes कर दिया तै समझो आपणी ई-मेल एक कचरे का डिब्बा बण ज्यागी ।

न्यूं तै इसे-इसे वेबसाइट घणे ऐं सैं, पर आजकल Facebook घणा चढ़ रहया सै - मैं तै इसका मेम्बर कोनी । इसे इसे बेबसाइट जिनके नाम इस वक्त याद आ रहे हैं वे ये हैं - Facebook, Linkedin, Myspace, Netlog, Orkut, Tagged, Twitter, Quepasa, Yaari.
 
Back
Top