upendersingh
New member
निर्मल बाबा का दरबार लगा हुआ था और जगह-जगह से आए श्रद्धालु अपनी समस्याओं का हल पूछ रहे थे.
एक श्रद्धालु : बाबा मुझे डाइबिटीज है, कृपया मेरा दुःख दूर करें.
निर्मल बाबा : जाओ, 10 रसगुल्ले खुद खाओ और 20 गरीबों में बांट दो, तुम्हारा दुःख दूर हो जाएगा.
दूसरा श्रद्धालु : बाबा, मुझे शराब पीने की लत है, जिससे मैं छुटकारा पाना चाहता हूं.
निर्मल बाबा : जाकर इम्पोर्टेड स्कॉच की एक पूरी बोतल पियो और 10 बोतलें गरीबों को पिला दो, तुम्हारा कल्याण हो जाएगा.
तीसरा श्रद्धालु : बाबा मुझे जुआ खेलने की लत है. पिछले कुछ दिनों में काफी पैसा हार गया हूं. कुछ ऐसा उपाय बताओ जो ये नुकसान पूरा हो जाए.
निर्मल बाबा : आज रात किसी महंगे कैसिनो में बड़ा दांव लगाना और कुछ रुपया गरीबों में बांट देना, सारा घाटा पूरा हो जाएगा.
श्रद्धालुओं में एक कानटूटा देशी खागड़, यानी जाट पहलवान भी था, जो निर्मल बाबा का नाम सुनकर आया था. उसने जब बाबा की बकवास सुनी तो उसका दिमाग घूम गया.
पहलवान बोला : बाबाजी, जोर करते हुए दाएं कंधे में बहुत तकलीफ होती है, कृपया कुछ सोल्यूशन बताओ.
निर्मल बाबा : आज अपने से दुगने पहलवान से जोर करना, बादाम का दूध पीना और गरीबों को भी पिलाना, सब ठीक हो जाएगा.
पहलवान ने सुनी अर निर्मल बाबा की गुद्दी पकड़कर उसकी अच्छी रगड़ाई कर दी. आंख काली कर दी और घने ही भरमा घूंसे-लात पियाकर बाबा बढ़िया फुला दिया और चलता बना.:semi-twins:
निर्मल बाबा के चेले भागे-भागे उसके पास आए और बोले : गुरुजी, गुरुजी, आप को तो हॉस्पिटल लेके जाना पड़ेगा.
निर्मल बाबा : चुप हो जाओ, गधे के बच्चों, आए बड़े मुझे सिखाने वाले. जाओ जल्दी से शहर के सबसे बड़े डॉक्टर को मेरे लिए बुलाकर लाओ और दूसरे कुछ डॉक्टरों से 8-10 गरीबों का इलाज करवाओ.:triumphant: