Origin of Ahlawat Gotra

dndeswal

Active member
.

अहलावत गोत्र परिचय

इतिहासकारों ने अहलावत गोत्र का विवेचन इस प्रकार किया है -

ब्रह्मा - अव्यक्त = परमात्मा तथा प्रकृति से ब्रह्मा की उत्पत्ति हुई । वे सृष्टि के आदि में अमैथुनी सृष्टि में उत्पन्न हुए थे अतः उनका एक नाम स्वयम्भू है । उनके सांसारिक माता-पिता नहीं थे । परमात्मा पिता और प्रकृति उनकी माता थी । ब्रह्मा से मरीचि, मरीचि से कश्यप, कश्यप से विवस्वान्, विवस्वान् से वैवस्त मनु और उससे इक्ष्वाकु का जन्म हुआ । वैवस्त मनु प्रथम प्रजापति था । विवस्वान् का अर्थ सूर्य है । वैवस्त मनु के सन्तान इक्ष्वाकु आदि के वंशज राम आदि सूर्यवंशी राजा कहाते हैं ।

ब्रह्मा के छः मानस-पुत्र भी विख्यात हैं - १. मरीचि, २. अत्रि, ३. अंगिरा, ४. पुलस्त्य, ५. पुलह, ६. क्रतु । ब्रह्मा के मरीचि नामक पुत्र से कश्यप और उनसे समस्त प्रजाएं उत्पन्न हुईं ।

ब्रह्मा के एक पुत्र दक्ष (प्रजापति) भी थे । उस दक्ष प्रजापति की अदिति, दिति, दनु, काला, दनायु, सिंहिका, क्रोधा, प्राधा, विश्वा, विनता, कपिला, मुनि और कद्रू - ये तेरह कन्याएं थीं । दक्ष की पुत्री अदिति से उत्पन्न हुए धाता, मित्र, अर्यमा, इन्द्र, वरुण, अंश, भग, विवस्वान्, पूषा, सविता, त्वष्टा और विष्णु - ये बारह देव आदित्य के नाम से प्रसिद्ध हैं । दक्ष प्रजापति की पुत्री दिति के ही पुत्र दैत्य (राक्षस) कहाते हैं किन्तु उसका एक पुत्र हिरण्यकशिपु है । उसके प्रह्लाद, संह्लाद, अनुह्लाद, शिवि और वाष्कल - ये पांच पुत्र हुए । इनमें प्रह्लाद देवों में गिना जाता है, राक्षसों में नहीं । उस प्रह्लाद के विरोचन, कुम्भ और निकुम्भ नामक तीन पुत्र हुए । विरोचन का पुत्र महाप्रतापी बलि हुआ ।

दक्ष प्रजापति की अदिति से विवस्वान् और उससे मनु और यम उत्पन्न हुए । इस मनु के वेन, धृष्णु, नरिष्यन्त, नाभाग, इक्ष्वाकु, कारूष, शर्याति, पृषध्र और नाभागारिष्ट नामक नौ पुत्र हुए और इला नामक कन्या हुई । इसका अत्रि के पोते तथा प्रजापति सोम के पुत्र बुध के साथ विवाह हुआ । उससे पुत्र पुरूरवा ऐल का जन्म हुआ । ये प्रजापति सोम के सन्तान होने से चन्द्रवंशी राजा कहलाए । सोम का अर्थ चन्द्र है ।

पुरूरवा (ऐल) से आयु, धीमान्, अमावसु, विश्वायु - ये चार पुत्र हुए । आयु का नहुष और नहुष का ययाति नामक पुत्र हुआ । ये जम्बूद्वीप के सम्राट् बने । आज का एशिया जम्बूद्वीप है । इस जम्बूद्वीप में अनेक देश थे जिनमें एक का नाम इलावृत देश था । इस देश का नाम दक्ष प्रजापति की पुत्री इला के क्षत्रियपुत्रों से आवृत होने के कारण इलावृत रखा गया । आज यह देश मंगोलिया में अतलाई नाम से जाना जाता है । अतलाई शब्द इलावृत का ही अपभ्रंश है । सम्राट् ययाति के वंशज क्षत्रियों का संघ भारतवर्ष से जाकर उस इलावृत देश में आबाद हो गया । उस इलावृत देश में बसने के कारण क्षत्रिय ऐलावत (अहलावत) कहलाने लगे ।

इलावृत देश में अहलावत नामक क्षत्रियों का संघ (गण) प्रजातंत्र था । इस देश का नाम महाभारत काल में ‘इलावृत’ ही था । जैसा कि महाभारत में लिखा है कि श्रीकृष्ण जी उत्तर की ओर कई देशों पर विजय प्राप्त करके ‘इलावृत’ देश में पहुंचे । वह देवताओं का निवास-स्थान है । भगवान् श्रीकृष्ण ने देवताओं से ‘इलावृत’ को जीतकर वहां से भेंट ग्रहण की ।

अहलावत सोलंकी शासकों की दो शाखाएं थीं । पहली शाखा ने सन् ५५० से ७५३ तक दक्षिण-भारत में राज्य किया । इनकी राजधानी बादामी (वातापी) थी । इसकी दूसरी शाखा ने ९७३ ई० से ११९० तक दक्षिण भारत में राज्य किया । इनकी राजधानी कल्याणी थी ।

जब अहलावत वंश का शासन दक्षिण में दुर्बल हो गया तब ये वहां से चलकर उत्तर भारत की ओर आ गए और जहां-तहां बस गए । विक्रमादित्य षष्ठ के वंशज बांसलदेव अहलावत के साथ इसी वंश का एक दल दक्षिण से चलकर बीकानेर राज्य की प्राचीन भूमि ददरहेड़ा में आकर बस गया । बीकानेर पर राठौड़ राज्य स्थापित होने से पहले ही यह अहलावत संघ वहां से चलकर हरयाणा प्रान्त के भिवानी जिले के कालाबडाला नामक स्थान में कुछ दिन रहा और वहां से चलकर रोहतक जिले में आकर बस गया । सबसे पहले उन्होंने यहां शेरिया ग्राम बसाया । चौ० डीघा (उपनाम - फेरू) ने कुछ दिन शेरिया में रहकर पीछे डीघल गांव बसाया । इसी तरह गोच्छी और बहराणा आदि ग्राम बसाए गए । रोहतक जिले के डीघल, शेरिया, गोच्छी धान्दलाण, लकड़िया, गांगटान, भम्बेवा, बहराणा, गूगनाण, मिलवाण - ये सब अहलावत गोत्र के ग्राम हैं । अधिक जानकारी के लिए कप्तान दिलीपसिंह अहलावत द्वारा लिखित ‘जाटवीरों का इतिहास’ नामक ग्रन्थ पढ़ें ।

उद्धरण - पुस्तक - पं० जगदेवसिंह सिद्धान्ती जीवन चरित (पृष्ठ 24-29)

लेखक - आचार्य सुदर्शनदेव आचार्य

मुद्रक - वेदव्रत शास्त्री, आचार्य प्रिंटिंग प्रैस, गोहाना मार्ग, रोहतक (1990 ई०)

View attachment 13921
 
[h=2]Ahlawat are jatt sikh also ..one of our relative belongs to ahlawat clan[/h]

Back
Top