OROP It happened in Greater NOIDA

bls31

New member
for info bls31

पूर्व सैनिकों ने किया कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा: वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर शुक्रवार को पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसमें किसान भी सम्मलित हुए। खराब मौसम की परवाह न करते हुए पूर्व सैनिकों ने ओमेगा सेक्टर से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च भी निकाला। उन्होंने प्रधानमंत्री समेत रक्षा मंत्री व सांसद के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।
पूर्व सैनिक संयुक्त मोर्चा व संयुक्त किसान संघर्ष समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन में पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार उदासीन रवैया अपना रही है। सरकार वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा करने से कतरा रही है। संसदीय कार्य समिति व राजनीतिक दल भी इस मामले में एक राय हैं। इसके बावजूद वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी नहीं की जा रही है।
पूर्व सैनिकों की ओर से एडीएम वित्त महेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व जनरल राजेश ¨सह, एसपी ¨सह, सुनील फौजी, पुष्पेंद्र, भगत ¨सह, महिपाल नागर, उपेंद्र राणा, राजेश फौजी, चमन भाटी, राम रतन नागर, देवेंद्र भाटी, लीलू नेता, विजय भाटी, रण ¨सह, सतवीर गुर्जर आदि मौजूद थे।
- See more at: http://www.jagran.com/uttar-pradesh/noida-12579919.html…
 
Back
Top