jitendershooda
New member
http://in.jagran.yahoo.com/news/local/haryana/4_6_4760550.html
रेवाड़ी, जासंकें : जिले में एयरपोर्ट की स्थापना की मांग के समर्थन में बुधवार को जिला मुख्यालय पर लोक सेवा मंच की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा।
यह जानकारी मंच के महासचिव राकेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि नोएडा के आसौदा में हवाई अड्डे का प्रस्ताव रद्द होने के बाद अब राज्य सरकार ने झज्जार में नया एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन नियमों के अनुसार इस प्रस्ताव का रद्द होना तय है। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्यन नियमावली के अनुसार रेवाड़ी सभी तरह से उपयुक्त है। औद्योगिक क्षेत्रों के मध्य में होने के कारण यहां यह प्रस्ताव आसानी से सिरे चढ़ सकता है, क्योंकि दिल्ली में बढ़ते एयर ट्रेफिक को देखते हुए सरकार के लिए राजधानी के निकट नया एयरपोर्ट बनाना जरूरी है।