Please be Alert !!!!!!!!!!!!!

rajpaldular

Active member
जब तक देश में बेरोजगारी और जाति आधारित राजनीति है तब तक इस देश का युवा वर्ग घटिया राजनीति और घटिया नेताओं के षड्यंत्रों का शिकार होता रहेगा. नेताओं को पता है कि युवा शक्ति का दोहन स्वयं के लाभ के लिए किस प्रकार किया जा सकता है?


इसलिए जब भी आप भाजपा, कांग्रेस एवं भारत के अन्य सभी क्षेत्रीय दलों के किसी भी राजनैतिक दल में एक युवा कार्यकर्ता की तरह सेवा देने जाते हैं तब पहले पता कर लीजिये कि ...क्या वास्तव में उस पार्टी में युवाओं के लिए कोई भविष्य है या फिर केवल दंगे-फसाद, मारपीट, चुनावी प्रचार के लिए आपका प्रयोग किया जा रहा है. यदि देश में बेरोजगारी रहेगी तब देश के युवाओं का खाली दिमाग शैतान का घर रहेगा. उसमें बसेरा करना राजनीति के माहिर खिलाड़ी शैतान नेताओं के लिए सरल है. साथ ही जब तक जातिवाद की अग्नि में देश सुलगती रहेगी तभी तक नेताओं की रोटी सिंकती रहेगी. अपने आप को प्रयोग होने से बचाओ एवं घटिया राजनीति से दूर रहना इस युवा वर्ग का ही काम है. उत्तिष्ठ युवा.....उत्तिष्ठ भारत..
 
Back
Top