anilsangwan
Active member
भाई विवेक ये हुयी न बात...... यह ब्यान उसी दिन साफ़ साफ़ आना चाहिए था ... प्रोफ वीरेंदर और यशपाल मालिक की मीटिंग के बाद जो ब्यान दिए गए ..... हूडा साब की प्रेस कांफरेन्स ...सब ने लोगों को भ्रमित कर दिया की समझौता हो गया......... लेकिन चलो.... अभी भी जो साफ़ साफ़ बात दिया ....अफवाहें आन्दोलन को कमजोर बनाती हैं सो बहुत ही ध्यानपूर्वक हो कर सूचित करना चाहिए...
रही बात सम्पूरण सिंह और ओमप्रकाश मान की...... यह दोनों तो अखबारी नेता हैं...... छुटभैये किस्म के....कोए घणा ब्योंत नहीं...... दस आदमी एकठे ना कर सकते........ ऐसे लोगों को आरक्षण समिति के नजदीक नहीं लगने देना चाहिए .... ऐसे लोग अपने तुच्छ से फायदे के लिए पूरी कौम के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं....... सम्पूर्ण तो हूडा साब का बड़े वाला "कडछा" है........पुराने टाइम से.......... में बहुत अच्छी ढाल जानू सु इस ने .........
एर 'मान' की राकेश सहरावत भाई बता देगा हिस्टरी ...
रही बात सम्पूरण सिंह और ओमप्रकाश मान की...... यह दोनों तो अखबारी नेता हैं...... छुटभैये किस्म के....कोए घणा ब्योंत नहीं...... दस आदमी एकठे ना कर सकते........ ऐसे लोगों को आरक्षण समिति के नजदीक नहीं लगने देना चाहिए .... ऐसे लोग अपने तुच्छ से फायदे के लिए पूरी कौम के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं....... सम्पूर्ण तो हूडा साब का बड़े वाला "कडछा" है........पुराने टाइम से.......... में बहुत अच्छी ढाल जानू सु इस ने .........
एर 'मान' की राकेश सहरावत भाई बता देगा हिस्टरी ...
जाट समुदाय के लोग स्वार्थी शक्तियों के बहकावे में न आएं : हवासिंह
भिवानी, जागरण संवाददाता : अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कमांडेट हवा सिंह सांगवान ने वीरवार को जाट धर्मशाला में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में कहा कि कुछ स्वार्थी शक्तियां जाट आंदोलन को विफल करने का प्रयास कर रही है। समाज को ऐसे तत्वों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। सांगवान ने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ केवल मय्यड़ गोलीकाड बारे समझौता हुआ है, आरक्षण के मुद्दे पर नहीं। उन्होंने कहा कि जाट समाज को यह स्पष्ट नहीं होना चाहिए कि ओमप्रकाश मान तथा सम्पूर्ण सिंह से संघर्ष समिति का कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति द्वारा पहले से ही शातिपूर्वक तरीके से जाट आरक्षण आदोलन शुरू किया गया था, परतु मय्यड़ गाव में पुलिस कप्तान के हठधर्मिता रवैये के कारण जाट युवक सुनील कुमार शहीद हुआ। इसी बात से नाराज होकर समाज के लोगों का गुस्सा फुट पड़ा था। इसके बाद प्रदेश सरकार से संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल की जो बातचीत हुई, उसमें मय्यड़ गोलीकाड ही मुख्य मुद्दा था, जिसकी सभी मागों को प्रदेश सरकार ने मान लिया। इसके बाद संघर्ष समिति द्वारा प्रदर्शन वापिस ले लिया गया और केंद्र सरकार से आरक्षण का मुद्दा जारी रखने का फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि कौम के लिए शहीद हुए लाडवा के सुनील कुमार की शहीद जाट अस्थि कलश यात्रा कल 17 सितम्बर से गाव लाडवा से शुरू होगी और विभिन्न स्थानों से होती हुई गढ़गंगा पहुच शहीद की अस्थियों को विसर्जित करेगी। एक प्रश्रन् के उत्तर पर उन्होंने कहा कि मय्यड़ गोलीकाड के दौरान कुछ लोग राजनैतिक रोटिया सेंक कर सरकार के साथ समझौता करवाने तथा संघर्ष समिति के नेताओं के खिलाफ जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है। ऐसे तत्वों की असलियत धीरे-धीरे सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रवेश करने पर कामनवेल्थ क्वीन बैटन का 26 सितम्बर से लेकर 2 अक्तूबर तक काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। इसके बावजूद भी जाट समाज को केंद्र सरकार ने ओबीसी का आरक्षण नहीं दिया तो 3 अक्तूबर को दिल्ली को चारों ओर से घेरकर सील कर दिया जाएगा। इस दौरान बिजली, पानी व दूध की सप्लाई पूरी तरह से रोक दी जाएगी। संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक की गाड़ी जलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ स्वार्थी व असामाजिक तत्वों का हाथ है, जो कि राजनेताओं के हाथों में खेल रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बड़े घरों से संबंध रखते है और उनको आरक्षण की जरुरत नहीं तथा गरीब जाट को आरक्षण दिलवाना नहीं चाहते। सागवान ने मीडिया में आई उन चर्चाओं के बारे में स्पष्ट किया कि जिन में समझौते के दौरान संघर्ष समिति से अन्य लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग उंगली कटवाकर शहीद होने का प्रयास कर रहे है। लेकिन ऐसे लोगों की साजिश को किसी भी कीमत पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति कामयाब नहीं होने देगी।