Population of Jats in Rajsthan in 1911

raka

Active member
1911, राजस्थान की जनगणना का डाटा।

सन 1911 की जनगणना अनुसार राजस्थान में जाटों की आबादी 9,58,987 थी, जो कुल आबादी का 8.82% थे। जाटों के बाद दूसरी बड़ी आबादी ब्राह्मणों की 9,25,211 थी, जो कुल आबादी का 8.51% थे। ब्राह्मणों की बड़ी संख्या जयपुर में थी, जो 3,08,972 थी। राजस्थान में तीसरी बड़ी आबादी महाजनों की 7,37,708 थी, जो कुल आबादी का 6.8% थे। चौथे नंबर पर बड़ी आबादी चमार जाति की 7,25,028 थी, जो कुल आबादी का 6.67% थे। पांचवे नंबर पर बड़ी आबादी राजपूतों की 6,88,091 थी, जो कुल आबादी का 6.33% थे। छठे नंबर पर बड़ी आबादी मीना जाति की 5,56,725 थी, जो कुल आबादी का 5.12% थे। सातवें नंबर पर बड़ी आबादी गुर्जर जाति की 5,31,114 थी, जो कुल आबादी का 4.89% थे। आठवें नंबर पर बड़ी आबादी भील जाति की 4,47,335 थी, जो कुल आबादी का 4.17% थे। नौवे नंबर पर बड़ी आबादी माली जाति की 3,49,670 थी, जो कुल आबादी का 3.22% थे। दसवें नंबर पर बड़ी आबादी कुम्हार जाति की 3,20,664 थी, जो कुल आबादी का 2.95% थे।

(Souce ? Census of India, 1911, Vol-XXII, Rajputana and Ajmer-Merwara, part-I report, Page no. ? 244, 246, 253, 254)

-राकेश सिंह सांगवान









 
Back
Top